कभी थे करीब, फिर क्यों दूर हो गए सोनाली बेंद्रे और राज ठाकरे? इस वजह से नहीं हो सकी दोनों की शादी

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और राजनेता राज ठाकरे को एक साथ देखकर फैंस को पुराने दिनों की याद आ गई. एक समय था जब दोनों एक-दूसरे से मोहब्बत करते थे. हालांकि ऐसा कुछ हुआ, जिसके बाद दोनों अलग हो गए.

30 साल बाद मराठी भाषा दिवस के समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और राजनेता राज ठाकरे एक -दूसरे से मिले. इस दौरान उनका वीडियो साशल मीडिया पर वायरल हो गया. एक वीडियो पर फैंस की नजर थम गई, जिसमें सोनाली, राज को आंखों ही आंखों में साथ में चलने के लिए कहती है. बहुत कम लोगों को पता होगा कि एक वक्त था जब राज शादीशुदा होने के बावजूद सोनाली से प्यार करते थे. सोनाली भी राज से प्यार करती था. हालांकि दोनों की किस्मत में मिलना नहीं था और वह फिर अलग हो गए.

सोनाली बेंद्रे और राज ठाकरे का क्यों टूटा था रिश्ता?

कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाली बेंद्रे और राज ठाकरे एक-दूसरे के प्यार में दीवाने थे. राज ने ही सोनाली के करियर को बॉलीवुड में आगे बढ़ाया. हालांकि दोनों के अफेयर के बारे में उनके ताऊ बाल ठाकरे को पता चली तो वह इस रिश्ते के खिलाफ हो गए. बाल ठाकरे ने उन्हें सोनाली से दूरी बनाने के लिए कहा था. राज ठाकरे जब सोनाली से शादी करना चाहते थे, तब बाल ठाकरे ने उन्हें सलाह दी कि वह ऐसा ना करें क्योंकि इसकी वजह से उनके पॉलिटिकल करियर पर बहुत बुरा असर पड़ेगा. इसके अलावा राज की शादी शर्मिला ठाकरे से पहले ही हो चुकी थी. राज ने अपने राजनीतिक करियर की वजह से ये रिश्ता खत्म कर दिया.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

इस वजह से राज ठाकरे को सोनाली ब्रेंद्रे ने कहा शुक्रिया

वहीं, सोनाली बेंद्रे ने मराठी भाषा के समारोह की कुछ तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. तसवीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “धन्यवाद, राज ठाकरे, मुझे मराठी जगत की महान हस्तियों के साथ इस खास पल को साझा करने का मौका देने के लिए. इस शानदार अवसर को हाथ से न जाने दें, मराठी साहित्य में डूबने का बेहतरीन मौका है. मराठी पुस्तक प्रदर्शनी जरूर जाएं और अपनी भाषा की समृद्धि को महसूस करें.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >