Raid Advance Booking: जाट-केसरी 2 की शामत आई! अजय देवगन की ‘रेड 2’ के धड़ल्ले से बिके करोड़ों टिकट

Raid Advance Booking: अजय देवगन को एक बार फिर आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक का किरदार निभाते देखने के लिए आपको सिर्फ 1 दिन का इंतजार करना है. 1 मई को रिलीज हो रही इस फिल्म ने अबतक एडवांस बुकिंग में तबाही मचा दी है और रिलीज से पहले ही जाट और केसरी 2 की बैंड भी बजा दी है.

Raid Advance Booking Day 4: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख स्टारर ‘रेड 2’ को अब रिलीज होने में सिर्फ 1 दिन रह गए हैं. यह फिल्म 1 मई, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर ईमानदार आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक का किरदार दोहराते नजर आएंगे. वहीं, इस बार उनकी पत्नी का किरदार इलियाना डिक्रूज की जगह वाणी कपूर निभाते दिखेंगी. जबकि, रितेश देशमुख इस बार खलनायक का किरदार निभा रहे हैं.

रविवार, 27 अप्रैल से इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है और अब 4 दिनों में फिल्म ने 4 करोड़ से ज्यादा टिकट्स बेच दिए हैं, जो कि जाट और केसरी 2 से ज्यादा है. ऐसे में आइए डे 4 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.

रेड 2 एडवांस बुकिंग डे 4

राज कुमार गुप्ता की एक्शन-थ्रिलर ने चौथे दिन एडवांस बुकिंग में तहलका मचा दिया है. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रेड 2’ ने डे 4, बुधवार को सुबह 9 बजे तक 8016 शोज के लिए कुल 109576 टिकटों की हो गई है, जिसके बाद फिल्‍म ने रिलीज से पहले 2.91 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है. वहीं, अगर ब्‍लॉक सीटों की बात करें तो फिल्म ने अबतक करीब 4.98 करोड़ की कमाई की है. हालांकि, यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं, पुरे दिन की कमाई के बाद फिल्म के 6 करोड़ टिकट्स बिक चुके हैं.

जाट और केसरी 2 की हालत टाइट

सनी देओल की जाट और अक्षय कुमार की केसरी 2 का इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर दबदबा देखने को मिल रहा है, लेकिन रेड 2 के आते ही इनकी हालत खराब होने वाली है. यह बात इसलिए पक्की है क्योंकि दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग के मुकाबले रेड 2 ने ज्यादा कमाई की है. साथ ही दर्शकों में इस फिल्म का क्रेज भी लंबे वक्त से बना हुआ है.

यह भी पढ़े: Jaat बनी रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर, दुनियाभर में तोड़ा ‘गदर’ का रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >