Raid 2 के विलेन ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सनी देओल की जाट जैसी…

Raid 2: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख स्टारर रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का भरपूर प्यार मिल रहा है. इसने अब तक 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब ब्लॉकबस्टर सफलता को मूवी के विलेन सेलिब्रेट कर रहे हैं.

Raid 2: अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने पिछले वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री की और इसने सनी देओल की जाट, संजय दत्त की द भूतनी और सूर्या की रेट्रो के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. मूवी की परफॉर्मेंस देख ऐसा लग रहा है कि यह सात दिनों के भीतर ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर जाएगी. अब तक मूवी ने 81 करोड़ की कमाई कर डाली है. इस ऐतिहासिक सफलता से मूवी में विलेन का रोल निभाने वाले रितेश देशमुख काफी खुश हैं.

रितेश देशमुख ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी

रेड 2 को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला. ऐसे में रितेश देशमुख ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसके कैप्शन में लिखा, ”आपके प्यार के लिए शुक्रिया…#Raid2. अगर आपने इसे नहीं देखा है, तो अभी अपने टिकट बुक करें.” इसके अलावा रितेश ने फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श का एक पोस्ट भी शेयर किया. जिसमें रेड 2 के ब्लॉकबस्टर सफलता का जिक्र था. पोस्ट में लिखा है, ”रेड2 ऑफिशियल तौर पर एक हिट है और महत्वपूर्ण सोमवार ने कंफर्म कर दिया है… एक शानदार वीकेंड के बाद, फिल्म ने 5वें दिन भी मजबूत प्रदर्शन किया. इसने जाट और केसरी चैप्टर 2 जैसे फिल्म को पीछे छोड़ दिया. इसमें दिग्गज स्टार अक्षय कुमार और सनी देओल हैं.”

रेड 2 के बारे में

अजय देवगन, रितेश देशमुख, वाणी कपूर, अमित सियाल और सौरभ शुक्ला स्टारर रेड 2 में अजय की वापसी एक आयकर अधिकारी अमय पटनायक के रूप में हुई. इस बार उनका सामना एक नए दुर्जेय प्रतिद्वंद्वी, दादाभाई से होता है, जिसे रितेश देशमुख ने चित्रित किया है. सीक्वल में दोनों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होता है, जो तनाव, नाटक और अप्रत्याशित मोड़ से भरा होता है. रितेश ने खलनायक के किरदार को बखूबी निभाया है. वहीं वाणी कपूर अजय की पत्नी के रोल में दिखाई दे रही हैं.

यह भी पढ़ें- Indian Idol विनर पवनदीप राजन ICU में हैं भर्ती, दुखी पिता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ड्राइवर को अचानक झपकी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >