Raid 2 Star Cast Fees: अजय देवगन की फीस ने ‘रेड 2’ के मेकर्स का निकाला तेल, रितेश-वाणी को मिले सिर्फ फुटकर

Raid 2 Star Cast Fees: अजय देवगन स्टारर ‘रेड 2’ 1 मई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित फिल्म में अजय देवगन के साथ वाणी कपूर और रितेश देशमुख अहम भूमिकाओं में हैं. ऐसे में उन्हें अपनी एक्टिंग के लिए मेकर्स ने कितनी फीस दी, आइए जानते हैं.

Raid 2 Star Cast Fees: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी क्राइम थ्रिलर ‘रेड 2’ को लेककर सुर्खियों में छाए हुए हैं, यह फिल्म 1 मई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसके निर्देशन की कमान राज कुमार गुप्ता ने संभाल रखी है. इसी महीने की शुरुआत में 8 अप्रैल को मेकर्स ने ‘रेड 2’ का ट्रेलर जारी किया, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि फिल्म के स्टार कास्ट ने अपने किरदारों के लिए कितनी फीस वसूली है.

अजय देवगन

अजय देवगन फिल्म में एक बार फिर आईआरएस ऑफिसर अमय पटनायक का किरदार दोहरा रहे हैं, जिसके लिए उन्हें करीब 30 करोड़ रुपये फीस मिले हैं. एक्टर की यह फीस बाकी स्टार कास्ट से कई ज्यादा है.

रितेश देशमुख

रितेश देशमुख ‘रेड 2’ में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे. हाल ही में फिल्म से उनका पोस्टर सामने आया, जिसे दर्शकों से बहुत प्यार मिल है. इस किरदार के लिए उन्हें 4 करोड़ रुपये फीस दी गई है, जो कि लीड एक्टर अजय देवगन से बहुत कम है.

वाणी कपूर

फिल्म में इस बार वाणी कपूर लीड रोल में हैं. इसके लिए उन्हें 2 करोड़ रूपये सैलरी मिली है.

सौरभ शुक्ला

रेड 2 में सौरभ शुक्ला भी दमदार रोल निभाते हुए दिखेंगे, जिसके लिए उन्हें निर्माताओं ने 35 लाख रुपये फीस दी है.

गायत्री अय्यर

वाणी के अलावा फिल्म में एक्ट्रेस गायत्री अय्यर भी अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ का हिस्सा हैं, जिसके लिए उन्हें 25 लाख रुपये दिए गए हैं.

रजत कपूर

फिल्म में रजत कपूर भी दिखाई देंगे. इसके लिए उन्होंने मेकर्स से 35 लाख रुपये चार्ज किए हैं.

यह भी पढ़े: WAR 2 Star Cast Fees: 200 करोड़ी फिल्म के लिए ऋतिक रोशन के खाते में आई सिर्फ इतनी फीस, जूनियर NTR को भी मिले चिल्लर!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >