Raid 3: ‘रेड 2’ की रिलीज से 1 दिन पहले कंफर्म हुआ पार्ट 3, मेकर्स ने कहा- निश्चित रूप से…

Raid 3: अजय देवगन स्टारर एक्शन-थ्रिलर फ्रैंचाइजी ‘रेड’ की तीसरी किस्त पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे खुद रेड 2 की रिलीज के एक दिन पहले मेकर्स ने साझा किया है.

Raid 3: अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख स्टारर ‘रेड 2’ को रिलीज होने में अब महज कुछ घंटे ही रह गए हैं. दर्शकों की एक्साइटमेंट भी जोरों पर है. इस बीच उनकी खुशी में चार चांद लगाने के लिए फिल्म के निर्माताओं ने इस यूनिवर्स की तीसरी किस्त यानी ‘रेड 3’ को कंफर्म कर दिया है. इसका मतलब है कि एक बार फिर भ्रष्टाचार को खत्म करने का सिलसिला चलने वाला है. ऐसे में अगर आपकी खुशी भी इस खबर को जानने के बाद दोगुनी हो गई है, तो आइए फिल्म की पूरी अपडेट डिटेल में आपको देते हैं.

‘रेड 3 तो आएगी…’

फिल्म निर्माता भूषण कुमार और कुमार मंगत ने हाल ही में रेड फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त को लेकर इंडिया टुडे से बात की. जिसमें भूषण कुमार ने कहा, “जब हम रेड पर काम कर रहे थे, तब कुमार मंगत पहले ही सीक्वल के लिए एक अवधारणा लेकर आ चुके थे.अब, जब हम रेड 2 खत्म कर रहे हैं, तो उन्होंने आगे बढ़कर रेड 3 की कहानी सुनाई है”. वहीं, को-प्रोड्यूसर कुमार मंगत ने पूरे आत्मविश्वास के साथ इसे कंफर्म करते हुए कहा, “रेड 3 तो आएगी, निश्चित रूप से आएगी”.

कैसा रहा फ्रैंचाइजी का अबतक का सफर

भूषण कुमार ने फिर फ्रैंचाइजी की यात्रा पर बात करते हुए कहा, “जब हमने शुरुआत की थी, तो स्क्रिप्ट में बहुत आत्मविश्वास था. कुमार मंगत जी के साथ हमारा जुड़ाव भी शानदार रहा है. रेड सुपरहिट साबित हुई और जबकि रेड 2 को बनने में थोड़ा समय लगा, अब हम पूरी तरह से तैयार हैं और यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि प्रशंसक कैसे प्रतिक्रिया देते हैं”.

रेड 2 की शानदार स्टार कास्ट

‘रेड 2’ में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक, अमित सियाल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने किया है. वहीं, प्रस्तुत गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने किया है. यह फिल्म 1 मई, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

यह भी पढ़े: Raid 2 vs The Bhootnii: ‘रेड 2’ के शोर में दब गई ‘द भूतनी’, संजय दत्त ने इंडस्ट्री से की भावुक अपील

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >