Raid 2 की सफलता पर जेनेलिया डिसूजा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जैसे ही मैं थिएटर में बैठी…

Raid 2: अजय देव���न, रितेश देशमुख की फिल्म रेड 2 सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 18 करोड़ रुपये कमा लिए. फिल्म को दर्शको से खूब सारा प्यार मिल रहा है. अब जेनेलिया डिसूजा ने फिल्म की तारीफ की.

Raid 2: अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर की फिल्म ‘रेड 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से काफी सराहना मिल रही है. अजय देवगन एक बार फिर ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के किरदार में नजर आ रहे हैं. जबकि रितेश भी अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. यह फिल्म 2018 में आई सुपरहिट फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है. अब एक्ट्रेस और रितेश की पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने फिल्म की तारीफ की है.

रेड 2 की सफलता पर जेनेलिया डिसूजा ने किया रिएक्ट

जेनेलिया डिसूजा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर रेड 2 का पोस्टर शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ”रेड 2 ये वो फिल्म है जिसे पहले ही प्रोमो से देखने की इच्छा थी, और इसने बिल्कुल भी निराश नहीं किया… जैसे ही मैं थिएटर में बैठी, मैं पूरी तरह से फिल्म में खो गई. अजय देवगन कमाल के हैं, इतने जबरदस्त कि नजरें उन पर से हटती ही नहीं. थोड़ा पक्षपाती लगने का रिस्क लेकर कहूं तो रितेश देशमुख ने इस फिल्म में जो आपने किया है, उसके लिए मैं आपको सलाम करती हूं (और आप जानते हैं, मैं ऐसा बहुत कम करती हूं). आप तो कुछ और ही हैं. राज कुमार गुप्ता आपने जो फिल्म बनाई है, वह बहुत असली लगती है, बहुत सच्ची. रेड 2 की पूरी टीम को ढेर सारी बधाइयां और प्यार – इस फिल्म को जरूर सेलिब्रेट करना चाहिए.”

Raid 2

अजय देवगन ने शेयर की अपनी तसवीर

रेड 2 को मिल रहे दर्शकों से प्यार को देखकर अजय देवगन गदगद है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह काफी दमदार लुक में दिख रहे हैं. उन्होंने अपनी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, मुस्कुराते हुए…लेकिन वारंट के साथ. रेड 2 सिनेमाघरों में. फोटो में उन्होंने ब्लैक शर्ट और स्टाइलिश चश्मा पहना हुआ है.

यहां पढ़ें- Raid 2 Box Office Collection Day 2: ‘ रेड 2’ की तूफानी कमाई जारी, दूसरे दिन भी बरकरार जलवा, क्या बनेगी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >