Raid 2 Box Office Prediction: अजय देवगन की फिल्म हिट होगी या फ्लॉप, पहले दिन छाप सकती है इतने नोट

Raid 2 Box Office Prediction: अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर रेड 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को सोशल मीडिया पर नेटिजन्स से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं. यूजर्स इसे मास्टरपीस और ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. एक्शन ड्रामा साल 2018 में रिलीज हुई रेड का सीक्वल है. आइये जानते हैं पहले दिन मूवी कितने करोड़ का बिजनेस करेगी.

Raid 2 Box Office Prediction: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म रेड 2 लंबे इंतजार के बाद फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छे रिव्यू मिले. सिंघम स्टार आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका को दोहराएंगे. वहीं रितेश खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं. वाणी अजय की पत्नी के रूप में दिख रही है. अब पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. आइये जानते हैं मूवी कितने करोड़ का बिजनेस करेगी.

पहले दिन इतने करोड़ तक का होगा कलेक्शन

ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल ने रेड 2 के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर भविष्यवाणी की. उन्होंने एक्स पर लिखा, #रेड 2 के पहले दिन का कलेक्शन 10 से 12 करोड़ के बीच होगा. वहीं ओपनिंग वीकेंड तक अगर लोगों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई तो यह 45-55 करोड़ तक कमा सकती है. 1 मई को मजदूर दिवस की छुट्टी है, ऐसे में भारी स्पॉट सेल के साथ पहले दिन का कलेक्शन 14-15 करोड़ तक बढ़ सकता है.

रेड 2 के रिव्यू

रेड 2 के रिव्यू की बात करें तो इसे एक एक्स यूजर ने बेहतरीन बताया. उन्होंने एक्स पर लिखा, ”एक्शन ड्रामा मस्ट वॉच है… पिछले भाग से बहुत अलग, रोमांचकारी, #AjayDevgn ने एक बढ़िया भूमिका निभाई है, #RiteshDeshmukh का अभिनय टॉप केटगरी का है. कुल मिलाकर अच्छी फिल्म है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”होश उड़ाने वाली फिल्म… जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आपको अंत कर स्क्रीन से बांधे रखेगी. ये छापेमारी कमाल करने वाली है.”

रेड 2 के बारे में

अजय देवगन ने भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका निभाई है, जो दादा मनोहर भाई की संपत्ति पर छापा मारता है. 2018 की यह फिल्म, जिसमें सौरभ शुक्ला और इलियाना डिक्रूज भी थे, 1980 के दशक में आयकर विभाग के अधिकारियों की ओर से की गई एक वास्तविक छापेमारी पर आधारित थी. रितेश देशमुख सीक्वल में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं और वाणी अजय देवगन की पत्नी की भूमिका निभाएंगी.अभिनेता रजत कपूर, सुप्रिया पाठक और अमित सियाल भी सीक्वल में दिखाई देंगे.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office Preview: अजय देवगन की रेड 2 दोहराएगी ब्लॉकबस्टर इतिहास? ओपनिंग डे पर टिंकी नजरें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >