Raid 2 Box Office Collection: ‘रेड 2’ बनी रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर, ‘रेड’ से ‘जाट’ तक सबको दी मात

Raid 2 Box Office Collection: अजय देवगन स्टारर ‘रेड 2’ ने रिलीज के ओपनिंग डे पर तबाही मचा दी है. 18.25 करोड़ रुपए पहले दिन कमाकर फिल्म ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और इसी के साथ यह ब्लॉकबस्टर बनने के करीब भी पहुंच गई है.

Raid 2 Box Office Collection: राज कुमार गुप्ता कीनिर्देशित ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में आते ही छा गई है. फिल्म को क्रिटिक और दर्शकों से खूब दमदार रिस्पांस मिल रहा है, जिसमें लीड रोल अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख निभा रहे हैं. यह साल 2018 की ‘रेड’ की सीक्वल फिल्म है. इसमें अजय देवगन एक बार फिर आईआरएस ऑफिसर अमय पटनायक की भूमिका में वापसी किए हैं, जो शहर में हुए एक बड़े घोटाले की जांच करता है. अब फिल्म के कमाई की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिनमें खुद इस फिल्म का पहला भाग रेड भी शामिल है.

रेड 2 ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड

अजय देवगन की एक्शन-थ्रिलर ने 18.25 करोड़ की कमाई के साथ पहले दिन इन फिल्मों के रिकार्ड्स को मात दे चुकी है. इनमें नीचे दी गई फिल्में शामिल हैं:-

  • दृश्यम- 5.8 करोड़
  • केसरी चैप्टर 2- 7.5 करोड़
  • सिंघम- 8.94 करोड़
  • गोलमाल 3- 8.00 करोड़
  • जाट- 9.5 करोड़
  • रेड- 10.04 करोड़
  • दे दे प्यार दे- 10.41 करोड़
  • सन ऑफ सरदार- 10.72 करोड़
  • बोल बच्चन- 12.10 करोड़
  • तान्हाजी- द- अनसंग वॉरियर 15.10 करोड़
  • शैतान- 15.21 करोड़
  • दृश्यम 2- 15.38 करोड़

रेड 2 के बारे में…

रेड 2 के डायरेक्शन की कमान राजकुमार गुप्ता ने संभाली है. फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं तो वहीं, रितेश देशमुख विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं. जबकि, इस बार इलियाना की जगह वाणी कपूर अजय देवगन की पत्नी की भूमिका अदा कर रही हैं. फिल्म में सौरभ शुक्ला और अमित स्याल भी अहम भूमिकाओं में हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेड 2 का बजट महज 40 करोड़ है.

यह भी पढ़े: Box Office Report: रेट्रो, रेड 2, द भूतनी या हिट 3? ओपनिंग में बॉलीवुड पर साउथ की धाक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >