Raid 2 Box Office Collection Day 31: ब्लॉकबस्टर हिट हुई अजय देवगन की रेड 2, 1 महीने में कमाए लिए इतने करोड़

Raid 2 Box Office Collection Day 31: अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. 1 मई को रिलीज हुई फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को ही 100 करोड़ रुपये का बेंचमार्क पार कर लिया. आइये जानते हैं 31 दिनों के अंदर एक्शन थ्रिलर ने कितने करोड़ की कमाई की.

Raid 2 Box Office Collection Day 31: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. यही वजह है कि इसने टिकट खिड़की पर धड़ाधड़ कलेक्शन किया. फिल्म ने दूसरे वीकेंड में ही शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. करीब तीन हफ्तों तक शानदार प्रदर्शन करने के बाद, फिल्म अब चौथे हफ्ते में लगातार नीचे की ओर बढ़ रही है, जो इसके थिएटर में खत्म होने का संकेत है. आइये जानते हैं अब तक मूवी ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

sacnilk के अनुसार 31वें दिन यानी चौथे शनिवार को रेड 2 ने 0.54 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 166.24 करोड़ हो गया. इस मूवी ने सनी देओल की जाट और अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.

  • Raid 2 Box Office Collection Week 1: 95.75 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Week 2: 40.6 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Week 3: 20.5 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Week 4: 8.25 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 30: 0.6 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 31: 0.54 करोड़

Raid 2 Box Office Collection: 166.24 करोड़

रेड 2 के बारे में

राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित ‘रेड 2’ एक ईमानदार सरकारी अधिकारी अमय पटनायक की कहानी है. कहानी में ट्विस्ट तब सामने आता है, जब अमय सरकारी अधिकारी मनोहर धनखड़ की कर धोखाधड़ी की जांच करता है. अजय देवगन और रितेश देशमुख के साथ, फिल्म में वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला, रजत कपूर, सुप्रिया पाठक और भी कई कलाकार हैं. यह क्राइम थ्रिलर 120 करोड़ के बजट पर बनी है.

यह भी पढ़ें- sooraj pancholi :एक्टर ने कहा कभी भी शादीशुदा अभिनेत्रियों के साथ रोमांटिक सीन नहीं करूंगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >