Raid 2 Box Office Collection Day 27: लाखों में सिमटी अजय देवगन के ‘रेड 2’ की कमाई, 27वें दिन नूरा रहा हाल

Raid 2 Box Office Collection Day 27: अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 27 दिन में 163.33 करोड़ रुपये की कमाई की है. धीमी कमाई के बावजूद फिल्म अब भी थिएटर्स में बनी हुई है. ऐसे में जानें 27वें दिन का कलेक्शन और अब तक की पूरी रिपोर्ट.

Raid 2 Box Office Collection Day 27: अजय देवगन की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 27 दिन पूरे कर लिए हैं. शुरुआती दिनों में शानदार ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म की कमाई अब धीरे-धीरे गिर रही है. हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों ‘भूल चुक माफ’ और ‘केसरी वीर’ के चलते फिल्म के शोज में कटौती हुई है और दर्शकों का ध्यान भी दूसरी तरफ गया है. इसके बावजूद, ‘रेड 2’ अब भी कुछ सिनेमाघरों में चल रही है, जो दर्शकों के बीच इसकी पकड़ को दर्शाता है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस की पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

27वें दिन की कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग साइट Sacnilk के मुताबिक, रेड 2 ने अपने 27वें दिन लगभग 0.36 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 163.33 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि आंकड़े दिन के अंत तक थोड़े बहुत बदल सकते हैं.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 223.5 करोड़ रुपये कमाई कर ली है, जिससे यह 2025 की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो गई है. हालांकि, अब भी पहले स्थान पर विक्की कौशल की ‘छावा’ शामिल है.

रेड 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Raid 2 Box Office Collection Week 1: 95.75
Raid 2 Box Office Collection Day 9: 5 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 10: 8.25 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 11: 11.75 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 12: 5 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 13: 4.5 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 14: 3.35 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 15: 3 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 16: 3 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 17: 4 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 18: 5.5 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 19: 2.35 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 20: 2.25 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 21: 1.65 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 22: 1.75 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 23: 1.03 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 24: 1.85 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 25: 2.43 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 26: 0.87 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 27: 0.36 करोड़

टोटल कमाई- 163.33 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 39: अक्षय कुमार की ऐतिहासिक ड्रामा हिट या फ्लॉप? कमाई से लगा पता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >