Raid 2 Box Office Collection Day 2: ‘ रेड 2’ की तूफानी कमाई जारी, दूसरे दिन भी बरकरार जलवा, क्या बनेगी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?

Raid 2 Box Office Collection Day 2: ‘रेड 2’ ने पहले दिन 18.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर शानदार शुरुआत की है. 28 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन कितने का कलेक्शन कर लिया, इसकी जानकारी सामने आ गई है. उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई और बढ़ेगी.

Raid 2 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म रेड 2 अब सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. फिल्म को थिएटर्स में अच्छआ रिस्पांस मिल रहा है. अजय एक बार फिर से आईआरएस ऑफिसर अमय पटनायक की भूमिका में लौटे हैं, जो इस बार एक और हाई-प्रोफाइल घोटाले की तह तक पहुंचते हैं. बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई ने साफ कर दिया है कि रेड 2 दर्शकों को खूब भा रही है और फिल्म की शुरुआत जबरदस्त रही है. दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

रेड 2 ने दूसरे दिन कितनी कमाई की

रितेश शाह, राज कुमार गुप्ता, अक्षत तिवारी, जयदीप यादव और करण व्यास की ओर लिखित और निर्देशित रेड 2 ने ओपनिंग डे पर 18.25 करोड़ रुपये से अपना खाता बॉक्स ऑफिस पर खोला है. 28 करोड़ रुपये के बजट वाली मूवी अपनी कमाई की स्पीड ऐसी ही रखेगी तो कुछ ही दिन में अपने बजट की लागत निकाल लेगी. सैकनिल्क के अनुसार, दूसरे दिन मूवी ने 11.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. टोटल कमाई मूवी ने अबतक 31 करोड़ रुपये की कर ली है. आने वाले दिनों में फिल्म को वीकेंड को फायदा मिलेगा और इसकी कमाई में इजाफा होगा.

  • Raid 2 Box Office Collection Day 1- 18. 25 करोड़ रुपये
  • Raid 2 Box Office Collection Day 2- 11.75 करोड़ रुपये

Raid 2 Total Collection- 31 करोड़ रुपये

‘रेड 2’ में कुछ डायलॉग्स और शब्दों में हुआ बदलाव

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म रेड 2 को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से हरी झंडी मिल गई है, लेकिन कुछ बदलावों के साथ. फिल्म में कुछ ऐसे शब्द और संवाद थे जिन्हें बोर्ड ने हटाने या बदलने की सिफारिश की थी. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की अनुसार, फिल्म की शुरुआत में आने वाला एक 8 सेकेंड का डायलॉग जिसमें पैसा, हथियार, ताकत जैसे शब्द थे, उसे हटाने को कहा गया। साथ ही “रेलवे मंत्री” शब्द को बदलकर बड़ा मंत्री कर दिया गया है. फिल्म को U/A 7+ की नई कैटेगरी में सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 31 मिनट है.

यहां पढ़ें- Ajay Devgn Rejected Films: अजय ने इन फिल्मों को किया रिजेक्ट, दूसरे एक्टर्स की खुल गई किस्मत, सभी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >