Raid 2 में अजय देवगन संग काम करने पर इस एक्टर ने किया रिएक्ट, कहा- वह द्रोणाचार्य हैं…

Raid 2: रेड 2 में अजय देवगन संग आशीष गोखले ने काम किया है. उन्होंने इससे पहले शैतान और भोला जैसी फिल्मों में भी अजय के साथ काम किया है. रेड 2 में आशीष की अदाकारी की चर्चा हो रही है. अब उन्होंने अजय संग काम करने को लेकर बात की.

Raid 2: राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदर प्रदर्शन कर रही है. ये 2018 की ब्लॉकबस्टर रेड का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. मूवी में अजय देवगन ने अमय पटनायक का किरदार प्ले किया है, जबकि वाणी कपूर ने उनकी वाइफ की भूमिका निभाई है. इसके अलावा रितेश देशमुख भी फिल्म में नजर आए है. फिल्म में एक्टर आशीष गोखले की एक्टिंग की भी चर्चा हो रही है. उन्होंने अजय के साथ शैतान, भोला जैसी मूवीज में काम किया है. अब रेड 2 में अजय के साथ काम करने के अपने अनुभव को उन्होंने बताया है.

रेड 2 में अजय देवगन संग काम करने को लेकर आशीष गोखले ने कही ये बात

आशीष गोखले ने ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में अजय देवगन संग काम करने के अपने अनुभव को लेकर बताया कि रेड 2 मेरी तीसरी प्रोजेक्ट है उनके साथ. इससे पहले भोला और शैतान में मैंने उनके साथ काम किया था. पिछले कुछ सालों में मैंने उनके साथ सेट पर एक साल से अधिक समय बिताया है और हम लोग एक छोटी सी फैमिली बन गए है. वह एक मेंटर है मेरे लिए. रितेश सर बहुत प्यारे हैं, बहुत शांत और मिलनसार है और उनमे ईगो नहीं है. वाणी कपूर मैम, सौरभ शुक्ला और सुप्रिया पाठक मैम भी ऐसी ही है. सेट पर कोई इनसिक्योरिटी नहीं थी और इस वजह से एक यह काम करने के लिए खूबसूरत जगह बन गया.

‘वह द्रोणाचार्य हैं…’

वहीं, आशीष गोखले ने टाइम्स नाउ संग एक इंटरव्यू में अज देवगन की तारीफ की. उन्होंने कहा कि वह उन्हें फॉलो करते हैं. रेड 2 की शूटिंग के दौरान मैं देखता था कि वह कैसे एक्टिंग करते हैं और परफॉर्म करते है. भोला में वह डायरेक्टर थे, तो उन्हें एक्टिंग करते हुए ज्यादा देख नहीं पाया. शैतान में मेरे पास बहुत सारे डायलॉग थे और इस वजह से उन्हें परफॉर्म करते नहीं देख पाया. रेड 2 में मुझे उनकी अदाकारी देखने का चांस मिला कि वह एक्शन कहने से पहले खुद को कैसे तैयार करते थे. वह द्रोणाचार्य है.

यह भी पढ़ें OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >