Raid 2: अजय देवगन ने रेड 2 की सक्सेस को कुछ यूं किया सेलिब्रेट, कहा- वारंट के साथ…

Raid 2: अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर रेड 2 थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. मूवी को दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार दिया और इसे मस्ट वॉच बताया. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ तक कमा लिए हैं. इससे अजय देवगन काफी खुश हो गए और उन्होंने खास तरह से इसे सेलिब्रेट किया.

Raid 2: अजय देवगन और वाणी कपूर स्टारर रेड 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिव्यू मिला. एक्शन ड्रामा में अजय ने आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका को दोहराया है, जो 2018 की हिट रेड का सीक्वल है. वहीं वाणी कपूर उनकी पत्नी के रोल में नजर आ रही है. रितेश विलेन की भूमिका निभा रहे हैं. मूवी रिलीज के बाद अजय ने इस सक्सेस को कुछ यूं सेलिब्रेट किया.

अजय देवगन ने कुछ यूं सेलिब्रेट की रेड 2 की सफलता

दरअसल अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर शेयर की. जिसमें वह मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. एक्टर ने ब्लैक कलर का शर्ट पहना है. तसवीर के साथ कैप्शन में लिखा, “मुस्कुराते हुए…लेकिन वारंट के साथ! #रेड 2 सिनेमाघरों में.” सैकनिल्क के अनुमान के अनुसार, फिल्म ने अपने पहले दिन 18.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे यह 2025 की अब तक की तीसरी सबसे बड़ी हिंदी ओपनर बन गई.

रेड 2 में किसने निभाया कौन सा किरदार

रेड 2 में अजय आयकर अधिकारी की अपनी भूमिका को दोहराते हुए, अपने दुर्जेय प्रतिद्वंद्वी दादाभाई का सामना करते हैं, जिसका किरदार रितेश देशमुख ने निभाया है. दोनों कलाकारों के बीच का क्लैश बड़े पर्दे पर देखना मजेदार था. फैंस ने भी सोशल मीडिया पर रेड 2 को काफी सपोर्ट किया. एक यूजर ने लिखा, ”बेहतरीन एक्शन और थ्रिल वाली फिल्म… इसे देखने से बिल्कुल भी न चूंके.”

रेड 2 के बारे में

राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित रेड 2, साल की सबसे मनोरंजक फिल्मों में से एक होने का वादा करती है. मूवी की पहली किस्त 2018 में रिलीज हुई थी. यह 1980 के दशक में भारतीय राजस्व सेवा के लिए आयकर विभाग के अधिकारियों की ओर से की गई वास्तविक जीवन की आयकर छापेमारी से प्रेरित थी. इसमें अजय एक ईमानदार आयकर अधिकारी की भूमिका निभाते हैं, जो लखनऊ में एक प्रभावशाली व्यक्ति पर छापा मारता है. मूवी का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने किया है. पैनोरमा स्टूडियो ने इस फिल्म का निर्माण किया है, जिसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने प्रस्तुत किया है.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड अजय देवगन की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, कमाए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >