Raid 2 Advance Booking: दूसरे दिन ‘रेड 2’ की एडवांस बुकिंग में तगड़ा इजाफा, कमाई ने डंका बजा दिया

Raid 2 Advance Booking: अजय देवगन की साल 2025 की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘रेड 2’ सिर्फ दो दिन बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रविवार से फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई और अब उसे दो दिन होने जा रहे. ऐसे में आइए बताते हैं दूसरे दिन फिल्म ने कितने टिकट्स बेचे हैं.

Raid 2 Advance Booking Day 2: अजय देवगन एक बार फिर बड़े पर्दे पर ब्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अमय पटनायक के किरदार में अपनी मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर ‘रेड 2’ के साथ धमाल मचाने आ रहे हैं. इस बार फिल्म में उनके साथ दो नए चेहरे नजर आएंगे. पहला खलनायक की भूमिका में रितेश देशमुख और दूसरी इलियाना की जगह वाणी कपूर पार्ट 2 में अजय देवगन की पत्नी का रोल कर रही हैं. यह फिल्म 1 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है. रविवार, 27 अप्रैल से फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. पहले दिन धांसू कमाई करने के बाद दूसरे दिन कमाई में इजाफा देखने को मिला है. ऐसे में आइये जानते हैं ‘रेड 2’ ने दूसरे दिन कितने टिकट्स बेचे हैं.

रेड 2 एडवांस बुकिंग कलेक्शन डे 2

रविवार, 27 अप्रैल से शुरू हुई ‘रेड 2’ की एडवांस का आज दूसरा दिन है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन सोमवार सुबह 10 बजे तक 3956 शोज के लिए कुल 29580 टिकटों की हो गई है, जिसके बाद फिल्‍म ने रिलीज से पहले 92.19 लाख रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है. वहीं, अगर ब्‍लॉक सीटों की बात करें तो फिल्म ने अबतक करीब 2.06 करोड़ की कमाई की है. हालांकि, यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं, पुरे दिन की कमाई के बाद इनमें शानदार इजाफा दर्ज किया जा सकता है. मालूम हो रेड 2 ने पहले दिन महज 1.02 करोड़ टिकट्स बेचे थे.

कितने शहरों में ज्यादा टिकट्स बीके?

रेड 2 के फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए सबसे ज्यादा टिकट्स महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, वेस्ट बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और तमिल नाडु में रेड 2 के सबसे ज्यादा टिकट्स बुक हुए.

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 11: 11वें दिन भी ‘केसरी चैप्टर 2’ ने मारी झपट, जाट की नैया डगमगाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >