Rachit Singh Huma Qureshi Wedding Rumours: हुमा कुरैशी और एक्टर- कोच रचित सिंह पिछले कुछ समय से अपनी रिलेशनशिप और शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं.ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि दोनों इस साल अक्टूबर या नवंबर में शादी करने की तैयारी कर रहे हैं. अब इन अफवाहों पर पहली बार रचित ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल शादी जैसी कोई बात नहीं है.
Rachit Singh On Wedding Rumours With Huma Qureshi: शादी की अफवाहों पर रचित सिंह ने क्या कहा?
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में रचित सिंह ने शादी की खबरों को मजाकिया अंदाज में खारिज किया. उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि कौन और कहां मेरी शादी करवा रहा है. अब तो मैं सोच रहा हूं कि अपनी मम्मी का फोन नंबर ही दे दूं, क्योंकि हर कोई मुझे फोन करके यही पूछ रहा है. फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं है. जब भी मेरी शादी होगी, मैं खुद मीडिया को इसकी जानकारी दूंगा."
कैसे शुरू हुई थीं डेटिंग और शादी की चर्चाएं?
हुमा कुरैशी और रचित सिंह ने फिल्म 'बेबी डू डाई डू' में साथ काम किया था. फिल्म रिलीज होने के बाद दोनों कई बार पब्लिक कार्यक्रमों में एक साथ नजर आए. इसके बाद एक सेलिब्रिटी वेडिंग रिसेप्शन में भी दोनों की मौजूदगी ने डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी. कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया गया कि दोनों अक्टूबर में शादी कर सकते हैं. हालांकि रचित ने अब इन सभी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है.
हुमा कुरैशी की पोस्ट से भी बढ़ी थीं अटकलें
फिल्म 'बेबी डू डाई डू' की रिलीज से पहले हुमा कुरैशी ने सोशल मीडिया पर रचित सिंह के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने फिल्मों में रचित का स्वागत करते हुए उनके सफर की तारीफ की थी. हुमा की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर भी कुछ है. हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की.
ये भी पढ़ें: हुमा कुरैशी जल्द बनेंगी दुल्हन? बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग इस साल कर सकती हैं शादी
