R Madhavan Rejected Movie: ‘3 इडियट्स’ के फरहान कुरैशी ने ठुकराई 5 सुपरहिट फिल्में, देखें लिस्ट

R Madhavan Rejected Movie: एक्टर आर माधवन ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों के ऑफर ठुकराए थे, जो बाद में सुपरहिट साबित हुईं. अब वह ‘धुरंधर 2’ से वापसी करने जा रहे हैं, जो 19 मार्च को रिलीज होने वाली है.


R Madhavan Rejected Movie: ‘3 इडिट्स’ और शैतान जैसी फिल्मों में दिखने वाले एक्टर आर माधवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच उनकी रिजेक्ट की हुई फिल्मों की बात फिर सुर्खियों में आ गई है. हैरानी की बात ये है कि जिस फिल्म को आर माधवन ने रिजेक्ट किया था बाद में वही फिल्में बड़ी हिट साबित हुईं. अब वह अपनी नई फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में नजर आने वाले हैं.

गजनी (2005)

आर माधवन को साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘गजनी’ के लिए पहले अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया. दरअसल, उन्हें फिल्म की कहानी का दूसरा हिस्सा उतना पसंद नहीं आया और वह उससे कनेक्ट नहीं कर पाए. बाद में यही फिल्म सूर्या के पास गई, जिन्होंने इसमें काम किया और फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई.

माई नेम इज खान (2010)

यह एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान और काजोल मुख्य किरदार में थे. आर माधवन ने एक और बड़ी फिल्म ठुकराई थी, जो बाद में ब्लॉकबस्टर साबित हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब वह ‘3 इडियट्स’ की तैयारी में व्यस्त थे, उसी दौरान उन्हें करण जौहर की फिल्म ‘माई नेमी इज खान’ का ऑफर मिला था, जिसमें शाहरुख खान और काजोल नजर आए थे, लेकिन अपने पहले से तय प्रोजेक्ट्स की वजह से वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए.

काखा काखा (2003)

टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम वासुदेव मेनन की निर्देशित फिल्म ‘काखा काखा’ की स्क्रिप्ट सबसे पहले आर माधवन को सुनाई थी, लेकिन किसी वजह से उन्होंने यह प्रोजेक्ट करने से मना कर दिया. इसके बाद यह फिल्म सूर्या के पास गई, जिन्होंने इसमें शानदार काम किया और इस फिल्म ने उनके करियर को नई ऊंचाई तक पहुंचा दिया.

‘नानबन’ (2012)

आर माधवन को ‘नानबन’ में अपने ‘3 इडियट्स’ वाले किरदार को दोबारा निभाने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया क्योंकि वह रीमेक फिल्म में काम करना नहीं पसंद किए. इसके बाद इस किरदार के लिए  श्रीकांत को चुना गया और फिल्म रिलीज के बाद लोगों को काफी पसंद आई.

‘धुरंधर 2’

अब आर माधवन डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में नजर आने वाले हैं, जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी. फैंस को उनसे इस फिल्म में एक दमदार और अलग अंदाज देखने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: Sanjay Dutt: ‘धुरंधर’ के ‘एसपी असलम’ ने ठुकराईं 5 फिल्में, बाद में साबित हुईं सुपरहिट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >