Pushpa 2: रिलीज से पहले ही सुनामी लेकर आई ‘पुष्पा 2’, फिल्म का प्री-रिलीज कलेक्शन जान घूम जाएगा दिमाग

अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. फिल्म 6 दिसंबर 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन अभिनीत पुष्पा 2: द रूल के रिलीज पर फैंस नजरें लगाए बैठे है. पुष्पा: द राइज की जबरदस्त सफलता के बाद से ही इसके सीक्वल ने दर्शकों को काफी उत्साहित कर दिया है. वहीं, निर्देशक सुकुमार की फिल्म ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है. कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन की मूवी ने 1085 करोड़ रुपये का टोटल प्री-रिलीज कलेक्शन अपने नाम कर लिया है.

पुष्पा 2 ने रिलीज से पहले कमा डाले इतने करोड़

पुष्पा 2: द रूल के रिलीज होने में सिर्फ 1.5 महीने बचे हुए है. फिल्म 6 दिसंबर 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अल्लू अर्जुन पुष्पा 2: द रूल के साथ एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी बज है. रिलीज से पहले मूवी ने 1085 करोड़ का बड़ा कलेक्शन अपने नाम कर कई रिकॉर्ड़ तोड़ डाले है. रिपोर्ट्स की मानें तो, थिएट्रिकल राइट्स को 640 करोड़ में बेचा गया है और नेटफ्लिक्स ने डिजिटल डील को 275 करोड़ में इसे राइट्स खरीद लिए हैं.

जानें फिल्म का ओवरऑल प्री-रिलीज बिजनेस

पुष्पा 2: द रूल के ओवरऑल प्री-रिलीज बिजनेस की बात करें तो, सबसे ज्यादा बिजनेस आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हुआ है. मूवी ने दोनों जगह में 220 करोड़, उत्तर भारत में 200 करोड़, तमिलनाडु में 50 करोड़, कर्नाटक में 30 करोड़, केरल में 20 करोड़ और विदेशी बाजारों में 140 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं, म्यूजिक राइट्स को 65 करोड़ और सैटेलाइट राइट्स को 85 करोड़ में बेचा गया हैं. निर्देशक सुकुमार ने अपने नॉन-थियेट्रिकल राइट्स से 425 करोड़ कमा डाले हैं. बता दें कि फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना, फहद फासिल एक बार फिर से नजर आएंगे.

Also Read- Pushpa 2 Vs Chhaava: 6 दिसंबर को होगा बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा क्लैश, क्या विक्की के स्टारडम के आगे झुकेगा पुष्पराज 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >