Pushpa 2 OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2, मिलेगा 23 मिनट का एक्स्ट्रा फुटेज देखने

Pushpa 2 OTT Release: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के सामने कोई मूवी टिक नहीं पाई. बेबी जॉन, फतेह, मुफासा का अल्लू अर्जुन की फिल्म के सामने दम निकल गया. अब पुष्पा 2 ओटीटी पर रिलीज होने वाली है, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ.

Pushpa 2 OTT Release: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 (Pushpa 2) ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. फिल्म को रिलीज हुओ 54 दिन हो गए है, लेकिन फिर भी इसे देखने के लिए अभी तक दर्शक सिनेमाघर आ रहे हैं. मूवी में अल्लू अर्जुन की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा. फिल्म को कई सेलेब्स और समीक्षकों ने पॉजिटिव रिस्पांस दिया. ओटीटी पर फिल्म कब रिलीज होगी, इसके बारे में यूजर्स जानना चाहते हैं. हालांकि अब इससे जुड़ा एक लेटेस्ट अपडेट सामने आया है.

ओटीटी पर जल्द आ रही अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2

पुष्पा 2: द रूल अब ओटीटी पर जल्द आने वाला है. ये हम नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक घोषणा करते हुए फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है, द मैन. मिथ. द ब्रांड. पुष्पा का राज शुरू होने वाला है. पुष्पा 2- रीलोडेड वर्शन को 23 मिनट के अतिरिक्त फुटेज के साथ नेटफ्लिक्स पर देखें. साथ ही ये भी बताया गया कि ये नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगा. हालांकि हिंदी दर्शकों को इसे ओटीटी पर देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. मेकर्स ने इसके हिंदी रिलीज को लेकर कुछ अपडेट नहीं दिया है. फिलहाल फैंस को वेट करना होगा.

5 दिसंबर को रिलीज हुई पुष्पा 2

सुकुमार की ओर से निर्देशित पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और यह बॉक्स ऑफिस पर 50 दिनों से ज्यादा टिक गया. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दुनिया भर में 1738.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. यह मूवी साल 2024 की सबस् ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है.

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office Collection: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने पूरी की हाफ सेंचुरी, जानें 50वें दिन कितनी हुई कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >