Pushpa 2 OTT Release: थियेटर के बाद इस ओटीटी पर भौकाल मचाएगा पुष्पा 2, अभी जान लें कहां होगी रिलीज

Pushpa 2 OTT Release: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. साउथ के मुकाबले हिंदी बेल्ट में पुष्पा 2 का ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है. अब इसके ओटीटी डिटेल्स को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

Pushpa 2 OTT Release: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन स्टारर तेलुगु फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म ने भारत में अब तक 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, वहीं दुनियाभर में ये 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार चुकी है. साउथ के मुकाबले हिंदी बेल्ट में पुष्पा 2 का ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है. अब एक्शन ड्रामा की ओटीटी रिलीज पर बड़ा अपडेट सामने आया है.

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी पुष्पा 2

ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के डिजिटल अधिकार हासिल कर लिए हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इस साल की शुरुआत में यह जानकारी शेयर की थी. थियेटर रिलीज के बाद, एक्शन थ्रिलर को तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. उन्होंने पोस्ट के साथ एक हैशटैग भी शेयर किया, जिसमें लिखा था ‘#NetflixPandaga’.

इतने में नेटफ्लिक्स ने खरीदे राइट्स

सैकनिल्क के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने पुष्पा 2 के स्ट्रीमिंग अधिकार 275 करोड़ रुपये से अधिक में खरीदे हैं. नेटफ्लिक्स ने लिखा, “पुष्पा छुपकर बाहर आने वाली है और वह शासन में आ रही है! #Pushpa2: द रूल जल्द ही नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, हिंदी में थियेटर रिलीज के रूप में आ रहा है! फिल्म में अल्लू अर्जुन, फहद फासिल, रश्मिका मंदाना, श्रीतेज, अनसूया भारद्वाज, जगदीश प्रताप बंडारी, दिवि वदथ्या और जगपति बाबू प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसका निर्देशन सुकुमार ने किया है और निर्माण नवीन येरनेनी और वाई रविशंकर ने किया है.

Also Read- Allu Arjun Arrested: पुष्पा 2 के एक्टर अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Also Read- Pushpa 2 Box Office Day 8: गुरुवार को पुष्पा 2 का मीटर डाउन रहा या हाई, 8वें दिन सुस्ती से कमाए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >