Pushpa 2 की रिलीज से पहले सामने आयीं ये गुडन्यूज, पुष्पा 3 को लेकर मिला बड़ा हिंट

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ की रिलीज डेट अब बदल गई है. अल्लू अर्जुन ने एक पोस्ट कर ये जानकारी दी. इस बीच फैंस के लिए एक गुडन्यूज आ गई. ‘पुष्पा 2’ के बाद अब ‘पुष्पा 3’ भी आएगी.

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मूवी पुष्पा 2: द रूल को लेकर नया अपडेट आया है. इस अपडेट को जानने के बाद फैंस खुश हो जाएंगे. पहले फिल्म 6 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदल गई. अब मूवी को आप एक दिन पहले यानी 5 दिसंबर को थिएर्टस में देख पाएंगे. मेकर्स ने ये बड़ी घोषणा की है. इसके अलावा मेकर्स ने पुष्पा 3 को लेकर हिंट दिया है.

पुष्पा 3 को लेकर सामने आया ये अपडेट

कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, निर्माता रवि शंकर पुष्पा 3 लेकर आ रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा कि पुष्पा 2 काफी लंबा हो गया, जिसके बाद पुष्पा 3 बनने की बात कही जाने लगी. इसकी स्टोरीलाइन डिस्कस की जा चुकी है. कुछ समय पहले अल्लू अर्जुन ने भी पुष्पा 3 को लेकर एक फिल्म फेस्टिवल में कंफर्म किया था. हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी घोषणा नहीं की है और इसके लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा.

पुष्पा 2 का बजट

सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा में अल्लू अर्जुन ने पुष्पा राज का किरदार निभाया है. मूवी में उनके दमदार एक्टिंग की वजह से एक्टर को नेशनल बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिल गया है. पुष्पा 2: द रूल को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट हाई है और दर्शक जानना चाहते हैं कि अगले पार्ट में कहानी कैसे आगे बढ़ेगी. रश्मिका मंदाना, श्रीवल्ली की भूमिका में दिखेंगी, जबकि फहाद फासिल, भंवर सिंह शेखावत के किरदार में पुष्पा राज को कड़ी टक्कर देते दिखेंगे. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुष्पा 2 का बजट 500 करोड़ रुपये माना जा रहा है.

Also Read- Pushpa 2: रिलीज से पहले ही सुनामी लेकर आई ‘पुष्पा 2’, फिल्म का प्री-रिलीज कलेक्शन जान घूम जाएगा दिमाग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >