Krrish 4: प्रभास की फिल्म छोड़ते प्रियंका चोपड़ा की झोली में गिरी 'कृष 4', शूटिंग से कहानी तक पर आई बड़ी अपडेट

Krrish 4: ऋतिक रोशन की अपकमिंग सुपरहीरो फिल्म 'कृष 4' के लीड एक्ट्रेस पर बड़ी अपडेट आई है, जिसके मुताबिक फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की बात बताई गई है. साथ ही फिल्म की कहानी और शूटिंग को लेकर भी जानकारी साझा की गई है.

Krrish 4: ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी दो फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं, पहली वॉर 2 और दूसरी कृष 4 है. इन दोनों ही फिल्मों के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. इस बीच ‘कृष 4’ की रिलीज डेट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. इसी के साथ फिल्म की शूटिंग और कहानी के बारे में जानकारी मिली है. ऐसे में अगर आप भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो आइए आपको डिटेल में बताए हैं सबकुछ.

कृष 4 में हुई प्रियंका चोपड़ा की एंट्री

कृष 4 से जुड़े एक करीबी सूत्र के अनुसार, ऋतिक रोशन और आदित्य चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा को कृष 4 की लीड एक्ट्रेस के लिए लॉक कर लिया है. सोर्स ने कहा, “ऋतिक और प्रियंका एक सफल जोड़ी हैं और उनके बीच बेहतरीन वर्क रिलेशन्स है.कृष्ट 4 में PC का आना कोई बड़ी सोचने की बात नहीं थी, क्योंकि कहानी कोई मिल गया से कृष, कृष 3, और अब चौथे भाग के सफर को जारी रखती है. एक्ट्रेस, ऋतिक रोशन की फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाने के विजन से काफी प्रभावित हुईं और उन्हें फिल्म का निर्देशन करने की चुनौतियों को संभालते हुए देखकर खुशी हुई.”

मालूम हो कि एक्ट्रेस का नाम प्रभास की अनटाइटल्ड फिल्म के लिए सामने आ रहा था, लेकिन पिछले दिनों खबर आई कि एक्ट्रेस इस फिल्म से बाहर हो गई हैं.

कृष 4 की शूटिंग और कहानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृष 4 की कहानी टाइम ट्रैवल के कॉन्सेप्ट पर आधारित रहेगी, जो मार्वल ब्लॉकबस्टर ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ और ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ से प्रेरित हो सकती है. मेकर्स का मानना है कि फिल्म को कई टाइमलाइन्स में बनाया जाएगा, जिसमें पास्ट से लेकर प्रेजेंट तक सभी में ये किरदार ट्रैवेल करेंगे. फिल्म के शूटिंग की शुरुआत 2026 में शुरू हो जाएगी.

यह भी पढ़े: Friday Netflix Releases: सुहावने मौसम में शुक्रवार को आएगी एंटरटेनमेंट की बाढ़, स्ट्रीम होगी ये दमदार फिल्में-सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >