Nick Jonas ने भारत में ‘जीजू’ कहे जाने पर दी प्रतिक्रिया, बोले- मेरे अब कई सारे…

निक जोनास ने कहा, ‘मैं भारत से प्यार करता हूं. कोविड के कारण कुछ वर्ष मैं वहां नहीं जा पाया, तो इसलिए यह वाकई मजेदार यात्रा थी. लेकिन हां मेरे अब कई सारे उपनाम है जिन्हें सुन कर अच्छा लगता है.

अमेरिकी गायक निक जोनास ने कहा कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से विवाह के बाद भारत में बहुत से लोग उन्हें ‘‘जीजू’’ बुलाते हैं और कई उपनाम सुनकर उन्हें खुशी होती है. निक हाल ही में बीबीसी के एक कार्यक्रम में शमिल हुए जहां प्रस्तोता ने उनसे ‘‘जीजू’’ पुकारे जाने पर प्रश्न किया. इस पर उन्होंने कहा, ‘‘बहुत से लोग ऐसा कहते हैं. हम नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केन्द्र (एनएमएसीसी) के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए कुछ दिन पहले मुंबई में थे. रेड कार्पेट में सभी फोटोग्राफर मुझे ‘जीजू’ बुला रहे थे.’’

निक जोनास ने ‘जीजू’ कहे जाने पर दी प्रतिक्रिया

बीबीसी के शो के दौरान प्रस्तोता ने एक ऑडियो क्लिप चलाया जिसमें एनएमएसीसी के कार्यक्रम में एक फोटोग्राफर उन्हें ‘‘निकुआ’’ कह रहा था, इस पर निक जोनास ने कहा ‘‘हां मैंने सुना था.’’ निक ने कहा, ‘‘मैं भारत से प्यार करता हूं. कोविड के कारण कुछ वर्ष मैं वहां नहीं जा पाया, तो इसलिए यह वाकई मजेदार यात्रा थी. लेकिन हां मेरे अब कई सारे उपनाम है जिन्हें सुन कर अच्छा लगता है.’’ निक अपने आने वाले एल्बम ‘‘द एल्बम’’ का प्रचार कर रहे हैं.

साल 2018 में निक- प्रियंका ने की थी शादी

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा का विवाह 2018 में हुआ था. कपल ने हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी किया था. दोनों की शादी की तसवीरें औऱ वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. कपल पिछले साल ही एक बेटी के माता-पिता बने है. उनकी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास है. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की वेब सीरीज सिटाडेल रिलीज हो गई है. एक्शन से भरपूर यह शो 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर जारी किया गया. इसके अलावा एक्ट्रेस फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी. फिल्म में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में होंगी. (भाषा इनपुट के साथ)

Also Read: राम गोपाल वर्मा इस सुपरहिट फिल्म में रवीना टंडन को नहीं करना चाहते थे कास्ट, फिर ऐसे मिला एक्ट्रेस को रोल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >