Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने यूएन में कही बड़ी बात, बोली – हमारी दुनिया में सब सही नहीं…VIDEO

संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2022 के ‘एसडीजी मोमेंट’ की एक बैठक में प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया के समक्ष मौजूद कोविड-19 वैश्विक महामारी, जलवायु संकट और गरीबी जैसी कुछ सबसे बड़ी चुनौतियों पर बात की. प्रियंका ने कहा, संकट अचानक नहीं आते, लेकिन उन्हें एक योजना के जरिए ठीक जरूर किया जा सकता है.

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हाल ही में अपने पति निक जोनस को लेकर पोस्ट किया था. पोस्ट में एक्ट्रेस ने निक के 30वें बर्थडे को लेकर वीडियो शेयर किया था. देसी गर्ल ने इसके साथ एक प्यारा भरा कैप्शन भी लिखा था. इस बीच पीसी ने सुरक्षित व स्वच्छ दुनिया हर एक व्यक्ति का अधिकार है, जिसे वैश्विक स्तर पर एक साथ काम करके ही हासिल किया जा सकता है. अभिनेत्री ने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने के लिए केवल आठ साल से कम का समय ही बचा है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रियंका

संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2022 के ‘एसडीजी मोमेंट’ की एक बैठक में प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया के समक्ष मौजूद कोविड-19 वैश्विक महामारी, जलवायु संकट और गरीबी जैसी कुछ सबसे बड़ी चुनौतियों पर बात की. प्रियंका ने कहा, ‘‘ हम एक महत्वपूर्ण समय में यह बैठक कर रहे हैं, ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर पर एकजुटता पहले से कहीं अधिक जरूरी है.”प्रियंका का यह बयान संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को यूट्यूब पर साझा किया.

प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘‘देश कोविड-19 वैश्विक महामरी के भयावह प्रभावों से जूझ रहे हैं, जलवायु संकट जीवन व आजीविका को प्रभावित कर रहा है, संघर्ष बढ़ रहा है, गरीबी, विस्थापन, भुखमरी व असमानताएं दुनिया की उस नींव को कमजोर कर रहे हैं, जिसके लिए हमने काफी लंबे समय तक संघर्ष किया है.” यूनीसेफ (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) की सद्भावना दूत प्रियंका ने कहा, ‘‘हमारी दुनिया में सब सही नहीं है.”

Also Read: प्रियंका चोपड़ा ने मनाया निक जोनस का बर्थडे, दिन में गोल्फ गेम और रात में शानदार पार्टी, VIDEO
संकट अचानक नहीं आते…

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘‘संकट अचानक नहीं आते, लेकिन उन्हें एक योजना के जरिए ठीक जरूर किया जा सकता है. हमारे पास वह योजना है, संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य …. जिसे विश्व को हासिल करना है.” उन्होंने कहा, ‘‘ इन लक्ष्यों को 2015 में विश्व भर के लोगों ने मिलकर तय किया था… हम जिस दुनिया में रह रहे हैं, उसे बदलने का हमारे पास एक असाधारण मौका है.”

एसडीजी गरीबी को समाप्त करने…

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, एसडीजी गरीबी को समाप्त करने, ग्रह की रक्षा करने और हर जगह हर किसी के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की एक सार्वभौमिक पहल है. इसके 17 लक्ष्यों को 2015 में संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों ने सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा के हिस्से के रूप अपनाया था. इसके तहत लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए 15 साल की योजना तैयार की गई है.

प्रियंका ने कहा- दुनिया का वर्तमान व भविष्य आपके हाथ में है

इस समय सीमा के नजदीक आने की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए प्रियंका ने कहा कि दुनिया का वर्तमान व भविष्य ‘‘आपके हाथ में है.” उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने लोगों के लिए यह करना होगा, हमें अपने ग्रह के लिए यह करना होगा. हम सुरक्षित व स्वच्छ दुनिया में रहने के हकदार हैं, लेकिन समय निकलता जा रहा है. 2030 के लिए निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने का आधा समय बीत गया है. भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >