राजपाल के सपोर्ट में बोले प्रियदर्शन- कम पढ़ाई की वजह से हुई गलती, बढ़ाई फीस

निर्देशक प्रियदर्शन ने राजपाल यादव का सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा कि वह अभिनेता के साथ मजबूती से खड़े हैं और अपनी अगली फिल्म के निर्माताओं से उनकी फीस बढ़ाने की बात की है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति सुधर सके.

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों कानूनी मुश्किलों में घिरे हुए हैं. चेक बाउंस मामले में समझौता राशि का भुगतान न कर पाने के कारण उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा. हालांकि इस मुश्किल घड़ी में राजपाल की मदद करने अजय देवगन, मीका सिंह, सोनू सूद सहित कई सेलेब्स आएग आए. अब उनकी मदद के लिए निर्देशक प्रियदर्शन भी आगे आ गए है. राजपाल ने उनकी फिल्म ‘मलामाल वीकली’, ‘भागम भाग’, ‘चुप चुप के’, ‘दे दाना दन’ में काम किया है.

प्रियदर्शन की फिल्म में अब विलेन बनेंगे राजपाल यादव

निर्देशक प्रियदर्शन ने मिड-डे से बातचीत में कहा, “मैं राजपाल को 20 साल से ज्यादा समय से जानता हूं. मैंने उन्हें पहली बार फिल्म जंगल में देखा था और उनकी एक्टिंग देखकर हैरान रह गया था. उनके साथ मेरी पहली फिल्म ‘मलामाल वीकली’ थी. उसके बाद उन्होंने मेरी ज्यादातर फिल्मों में काम किया. मैंने अपनी अगली फिल्म के निर्माताओं से कहा है कि उनकी मौजूदा फीस से ज्यादा पैसे दिए जाएं, क्योंकि इस समय वह मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. हम उन्हें संभालना चाहते हैं. निर्माता भी इस बात पर मान गए हैं. मेरी फिल्म में राजपाल विलेन का किरदार निभा रहे हैं.”

प्रियदर्शन बोले- कम पढ़ाई-लिखाई की वजह से उनसे गलती हुई

प्रियदर्शन ने आगे कहा, “मुझे उसकी परेशानी के बारे में पता था. इसलिए मैं हर फिल्म में राजपाल को काम देता रहा. मैंने उसे विज्ञापन फिल्मों में भी मौके दिलवाए. कम पढ़ाई-लिखाई की वजह से उससे एक बड़ी गलती हो गई. लेकिन राजपाल दिल का बहुत अच्छा इंसान है.”

16 फरवरी को होगी सुनवाई

चेक बाउंस मामले में फंसे राजपाल यादव को फिलहाल राहत नहीं मिली है. दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई को 16 फरवरी तक टाल दिया है. अदालत में उनके वकील ने जानकारी दी कि एक्टर 2.5 करोड़ रुपये पहले ही चुका चुके हैं और बाकी पैसे जमा करने के लिए भी तैयार हैं. सुनवाई के बाद राजपाल के वकील भास्कर उपाध्याय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मूल रूप से लिया गया कर्ज 5 करोड़ रुपये था, जो समय के साथ बढ़कर करीब 11 करोड़ रुपये हो गया. उन्होंने बताया कि राजपाल ने इस रकम में से 2.5 करोड़ रुपये लौटा दिए हैं और बाकी भुगतान करने की प्रक्रिया जारी है.

यह भी पढ़ेंराजपाल यादव की मुश्किल में बॉलीवुड ने दिया साथ, सलमान समेत इन सितारों ने बढ़ाया मदद का हाथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >