Manushi Chhillar: फिल्म ‘पृथ्वीराज’ फेम मानुषी छिल्लर को हुआ प्यार, इस बिजनेसमैन को कर रही डेट,

मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर हाल ही में फिल्म फेयर मिडिल ईस्ट अवॉर्ड फंक्शन में काफी दिलकश अंदाज में नजर आई थी. उनके अंदाज ने सबका दिल जीत लिया था. इसके अलावा सुनने में आ रहा है कि वो बिजनेसमैन निखिल कामथ को डेट कर रही है.

मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) ने फिल्म ‘पृथ्वीराज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसमें मानुषी के अपोजिट अक्षय कुमार थे और एक्ट्रेस संयोगिता बनी थी. एक्ट्रेस हाल ही में फिल्म फेयर मिडिल ईस्ट अवॉर्ड फंक्शन में नजर आई थी. इसमें वो काफी बोल्ड लुक में दिखी थी. एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो बिजनेसमैन और जेरोधा के को-फाउंडर है.

मानुषी छिल्लर इसे कर रहे डेट

मानुषी छिल्लर और निखिल कामथ पिछले साल से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे है. दोनों अक्सर साथ में ट्रिप पर जाते है. हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते को सबसे छुपाकर रखा है. हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, दोनों के करीबी एक सूत्र ने बताया, दोनों का रिश्ता काफी मजबूत चल रहा है. वे साथ-साथ रहने भी लगे है. फिलहाल मानुषी का सारा ध्यान बॉलीवुड पर है. वह अपने लव लाइफ के बारे में बात नहीं करना चाहती हैं क्योंकि इससे ध्यान हट सकता है.

मानुषी छिल्लर के परिवार जानते है इस रिश्ते के बारे में

सूत्र की मानें तो मानुषी छिल्लर और निखिल कामथ के रिश्ते के बारे में दोनों के परिवार और दोस्त जानते है. बता दें कि मानुषी ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था. एक्ट्रेस की उम्र 25 साल है और वो एक मेडिकल स्टूडेंट थी. उनके माता- पिता की बात करें तो उनके डैड एक वैज्ञानिक है.

Also Read: Splitsvilla X4 में उर्फी जावेद को इस शख्स से हुआ प्यार! बोलीं- तुम्हारी मां को भी मना लूंगी…

मानुषी छिल्लर का किलर अंदाज

वहीं, हाल ही में मानुषी छिल्लर फिल्म फेयर मिडिल ईस्ट अवॉर्ड फंक्शन दुबई में काफी स्टाइलिश लुक में नजर आई थी. विरल भयानी ने एक वीडियो पोस्ट किया थआ. वीडियो में एक्ट्रेस येलो कलर की डीप नेक ऑफ शोल्डर ड्रेस में वॉक करती दिखी थी. इसमें उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा था और गले में ड्रेस से मैच करता नेकलेस पहना था. इस लुक में वो बेहद गॉजियर्स लगी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >