Preity Zinta Net Worth: करोड़ों संपत्ति की मालकिन हैं प्रीति जिंटी, अब राजनीति में एंट्री पर किया खुलासा

Preity Zinta Net Worth: प्रीति जिंटा जल्द ही लाहौर 1947 से बॉलीवुड में धमाल मचाने वाली है. इसी बीच एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि क्या वह कभी राजनीति में एंट्री लेंगी. आइये एक नजर डालते हैं उनके नेटवर्थ पर

Preity Zinta Net Worth: प्रीति जिंटा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस जल्द ही लाहौर 1947 से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल भी हैं. हालांकि अब रूमर्स है कि प्रीति जल्द ही राजनीति में एंट्री करेंगी. दरअसल एक्स पर एक सेंशन के दौरान कुछ लोगों ने उनसे पॉलिटिक्स को लेकर सवाल किया. राजनीति में शामिल होने की कोई योजना? अभिनेत्री ने जवाब दिया, “नहीं! मेरे लिए कोई राजनीति नहीं है. सालों से मुझे कई राजनीतिक दलों ने टिकट और राज्यसभा सीटों की पेशकश की, लेकिन मैंने विनम्रता से इनकार कर दिया.”

कितने करोड़ की मालकिन हैं प्रीति जिंटा

31 जनवरी, 1975 को जन्मी प्रीति एक आर्मी परिवार में पली-बढ़ीं हैं. उन्होंने कम उम्र में अपने माता-पिता को खोने के बावजूद कड़ी मेहनत की और आज वह करोड़ों की मालकिन है. लाइफस्टाइलएशिया के अनुसार प्रीति की कुल संपत्ति लगभग 30 मिलियन डॉलर (लगभग 183 करोड़ रुपये) होने का अनुमान है. उन्होंने 1998 में दिल से से इंडस्ट्री में डेब्यू किया. वह लक्ष्य और वीर जारा जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए भी पॉपुलर हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

एक एंडोर्समेंट के लिए इतना चार्ज करती हैं प्रीति

प्रीति जिंटा पंजाब किंग्स की सह-मालिक और एक निर्माता भी हैं. वह ब्रांड एंडोर्समेंट करती हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के 11 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. एक एंडोर्समेंट के लिए प्रीति करीब 1.5 करोड़ चार्ज करती हैं. प्रीति ने आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की सबसे कम उम्र की सह-मालिक के रूप में इतिहास रचा, जो टीम के लिए भाग्यशाली साबित हुई.

इन जगहों पर प्रीति जिंटा का है घर

प्रीति जिंटा भारत से लेकर कैलिफोर्निया तक करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. एक्ट्रेस के पास मुंबई में कई आलीशान घर हैं. 2023 में खरीदी गई एक संपत्ति मुंबई के पाली हिल में स्थित है. रिपोर्ट्स की मानें तो प्रीति ने इस घर के लिए करीब 17 करोड़ रुपये चुकाए हैं. इसके अलावा, उनका शिमला में एक घर है, जहां उनका जन्म हुआ था. शादी के बाद प्रीति अपने पति के साथ लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में रहती हैं. बेवर्ली हिल्स में उनका अपना घर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >