8 साल बाद फिल्मों में लौटीं प्रीति जिंटा, पहले ही दिन नर्वस थीं एक्ट्रेस, बोलीं- 'समझ नहीं आ रहा था क्या करूं'

8 साल के लंबे ब्रेक के बाद, बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा फिल्म 'बंटवारा 1947' से पर्दे पर वापसी कर रही हैं. उन्होंने बताया कि इतने समय बाद कैमरे के सामने लौटना कितना मुश्किल था और सनी देओल ने कैसे उनका हौसला बढ़ाया.

Preity Zinta Comeback: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा करीब 8 साल बाद वह फिल्म 'बंटवारा 1947' के जरिए दर्शकों के बीच लौट रही हैं. प्रीति ने शादी और मां बनने के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी. अब लंबे ब्रेक के बाद उनकी वापसी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. फिल्म की रिलीज से पहले मीडिया से बातचीत में प्रीति ने शूटिंग के पहले दिन का अनुभव शेयर किया. उन्होंने बताया कि इतने लंबे समय बाद कैमरे के सामने लौटना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था.

8 साल बाद कैमरे के सामने आने पर थीं नर्वस

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रीति जिंटा ने स्वीकार किया कि इतने लंबे समय बाद सेट पर लौटने को लेकर वह काफी घबराई हुई थीं. उन्होंने कहा, "हां, मैं काफी नर्वस थी." प्रीति ने बताया कि निर्देशक राजकुमार संतोषी ने पहले ही दिन फिल्म का सबसे मुश्किल सीन शूट करने का फैसला किया, जिससे उनकी घबराहट और बढ़ गई.

सनी देओल ने बढ़ाया हौसला

प्रीति जिंटा ने बताया, "राजकुमार संतोषी ने पहले ही दिन फिल्म का सबसे कठिन सीन रखकर मेरी अच्छी-खासी परीक्षा ले ली. मैं सनी देओल की तरफ देख रही थी और डर के मारे कांप रही थी कि अब मैं क्या करूं. सनी बहुत बड़े दिल वाले, दयालु और शानदार इंसान हैं. उन्होंने मुझे कहा कि चिंता मत करो, राजकुमार संतोषी को रीटेक लेना पसंद है. फिर उन्होंने मुस्कुराते हुए पूछा, 'कुछ खाओगी?' इससे मैं काफी सहज महसूस करने लगी."

उन्होंने आगे बताया कि उस रात पूरी टीम ने रातभर शूटिंग की. पहले लुक टेस्ट हुआ, अगले दिन एक-दो बार सीन की रीडिंग हुई और फिर शूटिंग शुरू हुई. "जब वह मुश्किल सीन पूरा हो गया तो उसके बाद सब कुछ पहले से काफी आसान लगने लगा."

परिवार को दिया करियर से ज्यादा महत्व

प्रीति जिंटा की पिछली थिएटर रिलीज 'भैयाजी सुपरहिट' साल 2018 में आई थी, जिसमें उनके साथ सनी देओल भी नजर आए थे. इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली. इस बारे में प्रीति ने कहा, "सच कहूं तो मुझे एक्टिंग की कमी कभी महसूस नहीं हुई. मैं अपने परिवार के साथ बहुत खुश थी. मां बनना, बच्चों की परवरिश करना और अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान देना मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव था. मेरे करियर में चाहे कितनी भी बड़ी उपलब्धियां रही हों, लेकिन मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि अपने बच्चों की मां बनना है."

ये भी पढ़ें: प्रीति जिंटा संग अफेयर की खबरों पर ब्रेट ली ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, बोले- वह तब भी मेरी अच्छी दोस्त थीं और आज भी हैं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >