तीसरी बार मां बनने जा रही हैं लीजा हेडन, बिकिनी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल

Pregnant Lisa Haydon bikini photo : बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन (Lisa Haydon) इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉय कर रही हैं. लीजा तीसरी बार मां बनने जा रही हैं. इस बात की जानकारी कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने अपने फैंस को दी थी. अब लीजा की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही है.

Pregnant Lisa Haydon bikini photo : बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन (Lisa Haydon) इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉय कर रही हैं, लीजा तीसरी बार मां बनने जा रही हैं. इस बात की जानकारी कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने अपने फैंस को दी थी. अब लीजा की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही है.

लीजा हेडन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है. इसमें एक्ट्रेस वह बिकिनी पहने नदी के बीचों-बीच खड़ी दिखाई दे रही हैं. तसवीर में उनका बेबी बंप दिख रहा है. इसे शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा, जनवरी 2021. तसवीर में उनके सिर पर हैट दिख रही है और उनके आस-पास का व्यू बेहद खूबसूरत है.

https://www.instagram.com/p/CLakN2jFyc0/

दरअसल, लीजा की ये थोब्रैक फोटो है लेकिन इसे एक्ट्रेस ने अब शेयर की है. फोटो हांगकांग के लांताऊ आइलैंड की है. इस तसवीर पर अबतक 36,879 लाइक्स आ चुके है. वहीं फैंस इसपर खूब सारे कमेंट्स भी कर रहे है. बता दें कि इससे पहले लीजा ने एक वीडियो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया था.

Also Read: The Kapil Sharma Show में वापसी की खबरों के बीच सुनील ग्रोवर का VIDEO वायरल, फैंस बोले- ‘मतलब जो सूत्रों के…’

लीजा ने वीडियो में कहा था, ‘आलस की वजह से वह अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को नहीं दे पाईं थी. वहीं उनका बेटा जैक बताता है कि उसकी बेबी सिस्टर आ रही है. लीजा हेडन ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, ‘#3, इस जून में आ रहा है.’

https://www.instagram.com/p/CLCE-eDBMRm/

गौरतलब है कि लीजा हेडन ने फिल्म ‘आइशा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके अलावा वो ‘हाउसफुल 3’, ‘द शौकीन्स’, रास्कल्स, ‘क्वीन’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. लीजा हेडन ने वेब शो द ट्रिप में अभिनय किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >