चर्चा में हैं प्रेग्नेंट करीना कपूर का ये काफ्तान, जानिए क्या है इसकी कीमत

Kareena Kapoor Khan kaftan dress price : बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के समय को एन्जॉय कर रही हैं. उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपना फैशन सेंस मेंटेन किया हुआ है. करीना लगातार अपनी तसवीरें पोस्ट करती रहती है. हाल ही में उन्होंने अपनी गर्ल्स गैंग के साथ पार्टी की थी, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी. इस दौरान उनके ड्रेस की खूब चर्चा हुई थी. तो चलिए आपको बताते है इस ड्रेस की कीमत.

करीना कपूर खान ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर पोस्ट की थी. इस तसवीर में बेबो के साथ करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़, अमृता अरोड़ा, मल्लिका भट्ट नजर आई थी. तसवीर में गर्ल गैंग पार्टी करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस तसवीर को शेयर करते हुए करीना ने लिखा था, ‘यह ढेर सारी यादों की तकदीर बन गई है. अगले चरण में एक नई शुरुआत करने के लिए.’

https://www.instagram.com/p/CJ6kdK2pwSi/

तसवीर में बेबो पीले और काले रंग के काफ्तान में नजर आ रही हैं. ये काफ्तान देखने में काफी कंफर्टेबल लग रहा है. ये कफ्तान ड्रेस डिजाइनर मसाबा गुप्ता के लेबल, हाउस ऑफ मसाबा की है. इसकी कीमत 12 हजार रुपये है.

https://www.instagram.com/p/CJytS91Jq5c/

गौरतलब है कि करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान ही आमिर खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग भी पूरी की थी. इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म ‘तख्त’ की शूटिंग शुरू करेंगी. खबर ये भी है कि जल्द ही करीना वीरे दी वेडिंग 2 की शूटिंग करने वाली हैं.

Also Read: PHOTOS : शादी की खबरों के बीच मौनी रॉय ने शेयर की बोल्ड तसवीरें, समंदर किनारे येलो ड्रेस में दिखीं काफी हॉट

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर को आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में देखा गया था. इस फिल्म में करीना कपूर ने इरफान खान के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. फिल्म में करीना कपूर ने पुलिस अफसर का किरदार निभाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >