Shefali Jariwala की मौत की खबर सुनते ही सन्न रह गए थे पति पराग त्यागी, करीबी दोस्त ने कहा- वो कुछ भी समझ…

Shefali Jariwala की मौत से पराग त्यागी टूट गए हैं. दोस्त पूजा घई ने बताया कि कैसे डॉक्टरों के मृत घोषित करते ही वो सन्न रह गए और मातम मनाने का समय तक नहीं मिला.

Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला के असमय निधन ने सभी को झकझोर कर रख दिया, लेकिन इस दुख ने सबसे ज्यादा असर डाला उनके पति पराग त्यागी पर. पत्नी की मौत के बाद पराग को कई बार कैमरे में गुमसुम, आंखों में आंसू और हाथ में शेफाली की तस्वीर लिए देखा गया. वह एक तरफ अंतिम संस्कार की तैयारियों में लगे रहे, तो दूसरी तरफ उन्हें पुलिस पूछताछ का सामना भी करना पड़ा. इस बीच शेफाली की करीबी दोस्त पूजा घई ने बताया कि अस्पताल में एक्ट्रेस को मृत घोषित करने के बाद उनके पति की कैसी हालत हो गई थी.

“वो कुछ भी समझ नहीं पा रहे थे…”

एक्ट्रेस पूजा घई, जो शेफाली और पराग की करीबी दोस्त हैं, उन्होंने बताया कि जैसे ही डॉक्टरों ने शेफाली को मृत घोषित किया, पराग त्यागी एकदम सन्न रह गए. पूजा ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि वह उस हालत में थे. वो सन्न रह गए थे. चीजों को एक दूसरे से जोड़ नहीं पा रहे थे. शेफाली उनकी दुनिया थी.’

मातम नहीं, जवाब देने में बीता वक्त

पूजा ने बताया कि शेफाली की मौत के बाद पराग को अपने दुख को महसूस करने का मौका भी नहीं मिला. उन्होंने कहा, “उसे मातम मनाने का भी समय नहीं मिला. वो पहले ही टूट चुका था और ऊपर से पुलिस की पूछताछ में उलझा हुआ था.

अटोप्सी रिपोर्ट ने हटाया संदेह

शेफाली की मौत को लेकर पुलिस ने अचानक मौत का केस दर्ज किया था. लेकिन अटोप्सी रिपोर्ट आने के बाद सभी संदेह दूर हो गए और पराग को राहत मिली. रिपोर्ट्स के अनुसार, शेफाली एंटी-एजिंग दवाएं ले रही थीं, जिनकी वजह से उनका ब्लड प्रेशर बहुत लो हो गया था, और यही संभवतः उनकी मौत का कारण बना.

यह भी पढ़े: Shefali Jariwala: ना पति पराग, ना मां, शेफाली की प्रेयर मीट में ये शख्स फूट-फूट कर रोया, वीडियो देख भर आएंगी आंखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >