PK 2: पीके की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद पीके 2 की बारी, सीक्वल रूमर्स पर आमिर खान बोले- एंडिंग के कारण…

PK 2: साल 2014 में रिलीज हुई पीके ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था. यही वजह है कि आजकल सोशल मीडिया पर इसकी सीक्वल बनने की चर्चा तेजी थी. अब आमिर खान ने इसपर रिएक्ट किया.

PK 2: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्निस्ट आमिर खान की पीके को पहली बार बड़े पर्दे पर आए एक दशक से ज्यादा हो गया है. राजकुमार हिरानी की ओर से निर्देशित और साल 2014 की यह ड्रामा बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई. इसमें दर्शकों को ज्ञान के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉमेडी भी मिली. अब इसके सीक्वल को लेकर चर्चा तेज है. खुद आमिर खान ने इसका जवाब दिया है.

क्या दर्शकों को फिर से देखने को मिलेगा पीके 2, आमिर खान ने दिया जवाब

आमिर खान ने ब्लॉकबस्टर के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चा को संबोधित किया. उन्होंने न्यूज 18 संग बात करते हुए कहा, “पीके 2 की संभावना? नहीं, निर्देशक राजकुमार हिरानी और मैंने इस पर कभी चर्चा नहीं की है. मुझे पता है कि फिल्म की एंडिंग के कारण अफवाहें थीं, लेकिन हम बस उसका मजा ले रहे थे. हमारे पास कभी कोई वास्तविक योजना नहीं थी. पीके 2 बनाने की कोई योजना नहीं है.”

पीके में ये स्टार्स हैं मौजूद

पीके को राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी ने लिखा था और राजकुमार हिरानी फिल्म्स और विनोद चोपड़ा फिल्म्स के प्रोडक्शन बैनर के तहत हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा की ओर से संयुक्त रूप से निर्मित किया गया था. इसमें आमिर खान, अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, बोमन ईरानी, ​​सौरभ शुक्ला और संजय दत्त जैसे कलाकारों ने अभिनय किया था. पीके 19 दिसंबर 2014 को रिलीज हुई थी.

इस फिल्म में नजर आएंगे आमिर खान

इस बीच, आमिर खान इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म, सितारे जमीन पर के प्रमोशन में बिजी है, जो 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में आएगी. यह लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर की बड़े पर्दे पर वापसी का प्रतीक है. सितारे जमीन पर एक स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो आर.एस. प्रसन्ना की ओर से निर्देशित और आमिर खान और अपर्णा पुरोहित की ओर से निर्मित है.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड हिट या फ्लॉप, अक्षय कुमार की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >