Phone Bhoot: कैटरीना कैफ के हैलोवीन लुक के लिए विक्की कौशल ने किया कुछ ऐसा, एक्ट्रेस बोली- जब पति…

फिल्म फोन भूत के मेकर्स ने हैलोवीन पार्टी रखी, जिसमें कैटरीना कैफ काफी हटकर दिखी. कैट का अंदाज और लुक देखकर हर किसी ने उनकी तारीफ की. अब उन्होंने इस फोटोशूट का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें विक्की कौशल नजर आ रहे है.

Phone Bhoot Halloween party: कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर अपनी आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म फोन भूत (Phone Bhoot) के प्रमोशन में जोर-शोर से लगे हुए है. फिल्म 4 नवंबर शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म रिलीज से पहसे मेकर्स ने कास्ट और क्रू मेंबर्स के लिए हैलोवीन पार्टी रखी. इसमें कैट ने महफिल लूट ली. उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके पति विक्की कौशल उनके साथ दिख रहे है.

कैटरीना कैफ के लिए डायरेक्टर बने विक्की

हैलोवीन पार्टी के लिए कैटरीना कैफ ने अपने आउटफिट से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया. कैटरीना ने पार्टी के लिए डीसी कॉमिक्स के कैरेक्टर हार्ले क्विन के लुक को अपनाया. कैट ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें एक्टर और उनके पति विक्की कौशल उन्हें निर्देश देते नजर आए. वीडियो में एक्ट्रेस फोटोशूट कराती दिख रही है और विक्की उन्हें पोज देने का तरीका बताते दिखे.

यूजर्स बोले- उफ सो क्यूट

कैटरीना कैफ ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, जब पति निर्देशक बन गए. वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर विक्की को बेस्ट पति बता रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, उफ सो क्यूट. एक और यूजर ने लिखा, ये कपल हर बार दिल ले जाते है. एक यूजर ने लिखा, विक्की और कैटरीना साथ में अच्छे लगते है. एक यूजर ने लिखा, विक्की, कैट का बहुत ध्यान रखते है.

ईशान खट्टर का लुक

वहीं, हैलोवीन पार्टी में ईशान खट्टर ने चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री के पॉपुलर कैरेक्टर विली वोंका का गेटअप लिया. उन्होंने अपनी तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. इसमें वो बिल्कुल पहचान में नहीं आ रहे है. फोटोज पर कमेंट करते हुए जोया अख्तर ने लिखा, आप अमेजिंग लग रहे. वाणी कपूर ने लिखा, सो कूल, विक्की कौशल ने लिखा, खट्टर-नाक.

https://www.instagram.com/p/CkYY-YfJ4mc/

सिद्धांत चतुर्वेदी ने सुपरहीरो शक्तिमान का लुक अपनाया और वो इस लुक में छा गए. फोन बूथ के बारें में बात करें तो गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित मूवी में कैट एक भूतनी रागिनी के रोल में है. जबकि ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी घोस्ट-बस्टर्स का रोल निभा रहे है. इसमें जैकी श्रॉफ और शीबा चड्ढा भी है.

Also Read: Katrina Kaif: साड़ी के साथ शूज पहने नजर आई कैटरीना कैफ, Phone Bhoot एक्ट्रेस दिखी बेहद कूल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >