Phir Hera Pheri 3: सुनील शेट्टी ने परेश रावल के हेरा फेरी 3 छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बाबू भैया के बिना श्याम…

Phir Hera Pheri 3: बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता में से एक सुनील शेट्टी इन-दिनों केसरी वीर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. फिल्म में उनके साथ सूरज पंचोली भी है. इसी बीच एक्टर की दूसरे फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर बीते दिनों खबरें आई कि परेश रावल ने अचानक मूवी को छोड़ दिया है. अब इसपर सुनील शेट्टी ने रिएक्ट किया है.

Phir Hera Pheri 3: क्लट क्लासिक फिल्म हेरा फेरी 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि बीते दिनों खबरें आई कि बाबूराव का किरदार निभाने वाले परेश रावल ने फिल्म छोड़ दिया है. एक्टर ने एक इंटरव्यू में इस बात को कंफर्म भी किया. उनका यूं जाना दर्शकों के लिए काफी शॉकिंग था. अब सुनील शेट्टी ने इसपर अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार और परेश रावल के बिना हेरा फेरी अधूरी है.

सुनील शेट्टी ने मल्टी स्टारर फिल्म को लेकर बात की

सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड बबल संग बात करते हुए मल्टी-स्टारर का हिस्सा बनने के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “मल्टी-स्टार कास्ट वाली फिल्म का हिस्सा बनने के बारे में सबसे रोमांचक क्या है. खूबसूरती किरदार में है. आपको इस तरह का रोल निभाने का मौका कहां मिलता है? इस तरह के किरदार आपको कितनी बार मिलते हैं? बहुत कम. इसलिए जब करो, तो ऐसे कि दर्शक भी सालों तक याद रखें.”

परेश रावल के फिल्म छोड़ने पर क्या बोले सुनील शेट्टी

परेश रावल ने यह भी कहा, “जब हेरा फेरी की बात आती है, अगर इसमें बाबू भाई (परेश रावल) और राजू (अक्षय कुमार) नहीं होते, तो श्याम (सुनील शेट्टी) का अस्तित्व नहीं होता और उनका कोई मतलब नहीं होता. आप उनमें से किसी एक को निकाल देते हैं, तो फिल्म नहीं चलती.”

क्रिएटिव मतभेदों के कारण परेश रावल ने छोड़ी हेरा फेरी 3

क्रिएटिव मतभेदों के कारण परेश रावल ने हेरा फेरी 3 छोड़ दी है. अभिनेता ने खबर की पुष्टि की और कहा कि यह एक सच्चाई है. फैंस इस खुलासे से परेशान हो गए और विश्वास नहीं कर पाए. एक यूजर ने कहा, “क्या? तो हेरा फेरी 3 से सारा मजा खत्म हो गया है?” दूसरे यूजर ने लिखा, “परेश रावल नहीं तो हेरा फेरी 3 नहीं होगा.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “इसे अभी नहीं बनाया जाना चाहिए… पंथ को पंथ ही रहने दें, केवल पैसे के लिए सीरीज को नष्ट न करें.”

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: लीप के बाद इन 2 शख्स की होगी एंट्री, इस वजह से अरमान और अभीरा हो जाएंगे अलग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >