Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 1: फिल्म की धीमी ओपनिंग, पहले दिन कार्तिक आर्यन से मात खा गए आयुष्मान

Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 1: आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो 2’ ने पहले दिन बहुत कम कमाई की. फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है और अब उम्मीद वीकेंड कमाई पर टिकी है.

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को रिलीज के पहले दिन दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. हालांकि शुरुआती कमाई ठीक-ठाक रही, लेकिन यह अपने पहले पार्ट के रिकॉर्ड तक नहीं पहुंच पाई. अब सभी की नजरें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं.

पहले दिन की कमाई रही 3.85 करोड़ रुपये

sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी ‘पति पत्नी और वो 2’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में करीब 6,822 शोज के साथ 3.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 4.62 करोड़ रुपये रहा. ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने पहले दिन लगभग 1 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके बाद फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 5.62 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

पहले पार्ट से पीछे रही फिल्म

साल 2019 में रिलीज हुई ‘पति पत्नी और वो’ ने पहले दिन 9.10 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी. ऐसे में ‘पति पत्नी और वो 2’ उस आंकड़े से काफी पीछे नजर आ रही है. आयुष्मान खुराना की हालिया फिल्मों की तुलना करें तो ‘डॉक्टर जी’ ने पहले दिन 3.87 करोड़ रुपये और ‘आर्टिकल 15’ ने 5.02 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की ओपनिंग 3.75 करोड़ रुपये रही थी. ऐसे में नई फिल्म का प्रदर्शन इन फिल्मों के आसपास ही माना जा रहा है. पिछले साल रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी ‘थम्मा’ को शुरुआत में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन बाद में फिल्म दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर सकी.

रांची के इन सिनेमाहॉल में करें एंजॉय ये मूवी-

सिनेमाहॉल का नामशो की टाइमिंग
PVR: Nucleus Mall06:00 PM, 08:40 PM, 09:55 PM, 11:20 PM
PJP Cinemas: Mall of Ranchi07:35 PM, 10:10 PM
JD Cinemas: HI Street Mall07:30 PM, 10:30 PM
Miraj Cinemas: Sandhya Tower07:50 PM, 09:30 PM, 10:30 PM
Fun Cinemas: Springcity07:20 PM, 09:40 PM
Eylex Cinemas: Hinoo07:45 PM, 10:00 PM

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 करने के लिए किसने किया ओरी को मोटिवेट? खुद किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >