Parvin Dabas Accident: मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी के पति का हुआ एक्सीडेंट, आईसीयू में एडमिट

एक्टर प्रवीन डबास का एक्सीडेंट हो गया और वो अस्पताल में भर्ती है. उनका हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है. प्रवीन बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी के पति है.

Parvin Dabas Accident: 2000 में रिलीज हुई फिल्म मोहब्बतें क्या आपको याद है? इस फिल्म से प्रीति झंगियानी ने बॉलीवुड में कदम रखा था और रातों-रात स्टार बन गई थी. इस समय प्रीति के पति और एक्टर प्रवीन डबास को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. प्रवीन का एक्सीडेंट हो गया है और वो इस वक्त आईसीयू में एडमिट है. उनका इलाज बांद्रा के एक हॉस्पिटल में चल रहा है. ये दुर्घटना शनिवार सुबह को हुई. प्रीति इस कठिन समय में हॉस्पिटल में अपने पति के साथ है.

प्रवीन डबास का हुआ एक्सीडेंट

प्रो पंजा लीग के प्रवीन डबास को- फाउंडर है, उसने ही एक्टर के एक्सीडेंट में फैंस को जानकारी दी. बयान में बताया गया कि, ”हमें ये बताते हुए खेद है कि प्रवीन डबास का एक्सीटेंड हो गया और वो इस समय अस्पताल में आईसीयू में एडमिट है. घटना की जानकारी अभी भी सामने आ रहा है, लेकिन कंफर्म है कि उनका इलाज किया जा रहा है. हमारी संवेदनाएं परवीन और उनके फैमिली के साथ इस मु्श्किल घड़ी में है. जो भी अपडेट होगा हम आपको बताएंगे. इस समय प्रवीन और उनके प्रियजनों के लिए प्राइवेसी का अनुरोध करते हैं. हम प्रवीन के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं.”

प्रवीन डबास ने इन फिल्मों में किया है काम

प्रवीन डबास ने फिल्म खोसला का घोसला, रागिनी एमएमएस 2 और माई नेम इज खान जैसी मूवीज में काम किया है. खोसला का घोसला में उनकी एक्टिंग दर्शकों ने काफी पसंद किया था. उन्होंने वेब सीरीज मेड इन हेवन में भी काम किया है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी से शादी की है और उनके दो प्यारे बच्चे है. उनके बच्चों का नाम देव और जयवीर है. प्रीति ने चेहरा, जाने होगा क्या और वाह! जैसी मूवीज में काम किया है. आखिरी बार एक्ट्रेस सोनी लिव की वेब सीरीज कपस में नजर आयी थी.

Also Read- मोहब्बतें एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी ने करवाया स्वीमिंग कॉस्ट्यूम में फोटोशूट, फैंस बोले मैम अभी भी आप . .

Also Read-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >