इस डिजाइनर के लहंगे में दुल्हन बनेंगी परिणीति चोपड़ा? राघव चड्ढा संग रोका की खबरों के बीच सामने आया ये VIDEO

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को साथ में लंच और डिनर पर साथ में देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए थे. अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में परिणीति डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट हुई.

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के डेटिंग की खबरें सोसल मीडिया पर छाई हुई है. अब रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के परिवार मिल चुके है और जल्द ही बड़ा अनाउंसमेंट करने वाले है. रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों जल्द ही रोका करने वाले है. इस बीच मुंबई में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर एक्ट्रेस नजर आई. जिसके बाद उनकी शादी की खबरें तेज हो गई है.

मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट हुई परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को साथ में लंच और डिनर पर साथ में देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए थे. अब विरल भयानी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में परिणीति डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट हुई. एक्ट्रेस ने ब्लैक स्टाइलिश आउटफिट पहना था, जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही थी. पैपराजी को उन्होंने पोज भी दिया.

https://www.instagram.com/reel/CqQYmHmj1he/
वीडियो पर यूजर्स कर रहे कमेंट

परिणीति चोपड़ा के इस वीडियो के देखने के बाद फैंस कयास लगाने लगे कि शादी की तैयारी शुरू हो गई है. एक मीडिया यूजर ने कमेंट में लिखा, मुझे उम्मीद है कि आउटफिट पिंक नहीं होगी. एक यूजर ने लिखा, अरे परी जी राघव चड्ढा कहां है. एक यूजर ने लिखा, अब तो पक्का शादी की तैयारी की जी रही है. बता दें कि हाल ही में मनीष ने कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के शादी का हर आउटफिट डिजाइन किया था.

Also Read: परिणीति चोपड़ा से शादी करने वाले हैं AAP MP राघव चड्ढा? बताया- जल्द करेंगे बड़ा अनाउंसमेंट
रोका सेरेमनी करेंगे परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा?

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र ने बताया कि, जल्द ही एक फॉर्मल अनाउंसमेंट और रोका समारोह होगा. अभी तक कोई फॉर्मल समारोह नहीं हुआ है, लेकिन परिवार इस पर चर्चा कर रहे है और जल्द ही कोई सेरेमनी होगा. दोनों परिवार दोनों के एक साथ होने से खुश हैं. अभी तक सेरेमनी के लिए डेट फिक्स नहीं हुआ है क्योंकि दोनों काफी बिजी है. हालांकि छोटा सा सेरेमनी होगा, जिसमें परिवार के सदस्य रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >