Parineeti Chopra Pregnant: मम्मी-पापा बनने वाले हैं परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, क्यूट अंदाज में कपल बोले- 1+1=3

Parineeti Chopra Pregnant: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली है. जी हां कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं. सेलिब्रिटी कपल ने एक क्यूट इंस्टा पोस्ट के जरिए ये गुड न्यूज शेयर किया.

Parineeti Chopra Pregnant: परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा बी टाउन के पॉपुलर कपल में से एक हैं. हाल ही में कपल द कपिल शर्मा शो में नजर आए थे, जहां उन्होंने कहा था कि जल्द ही घर में खुशखबरी आएगी. अब फाइनली ये बात सच हो गई है. जी हां परी और राघव के घर में किलकारियां गुंजने वाली है, कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने क्यूट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये खुशखबरी फैंस संग शेयर की.

मम्मी-पापा बनने वाले हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया. जिसमें व्हाइट थीम वाले बैकग्राउंड में एक क्यूट सा केक रखा है. जिसमें लिखा है, 1+1=3 लिखा है. इस बेबी के छोटे से पैर भी बने हुए हैं. दूसरे स्लाइड में कपल ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह प्राकृति की खूबसूरत वादियों में घूमते दिखाई दे रहे हैं. इसके कैप्शन में कपल ने लिखा, हमारा छोटा सा यूनिवर्स जल्द आने वाला है… अत्यंत धन्य महसूस कर रहे हैं.

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के पोस्ट पर फैंस ने दी बधाइयां

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं. ऐसे में फैंस सुपरएक्साइटेड हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ”यकीन नहीं हो रहा है कि परी मां बनेंगी… बहुत खुशी हो रही है आपके लिए.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”बहुत बहुत बधाई… जल्द ही नया मेहमान आपके घर में आने वाला है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”कितनी बड़ी खुशखबरी है… आप भी प्रेग्नेंट है… बहुत अच्छा लगा सुनकर …. ढेर सारी बधाइयां.”

परिणीति और राघव की शादी के बारे में

परिणीति और राघव 24 सितंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर स्थित लीला पैलेस होटल में शादी के बंधन में बंध गए. इस शादी में इंडस्ट्री जगत और राजनेताओं के साथ-साथ करीबी दोस्त और परिवार के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए. परिणीति अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति और आप सांसद के लिए चीयर करती रहती हैं.

यह भी पढ़ें- Govinda और Sunita Ahuja के तलाक पर बेटी टीना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- खुद को इस परिवार का…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >