Hera Pheri 3 में ‘बाबूराव’ के किरदार में वापसी करेंगे परेश रावल? बोले- तीन हीरो…

Hera Pheri 3 से परेश रावल के बाहर होने की खबर ने दरशकों को निराश किया है. इस बीच एक फैन ने परेश रावल की वापसी को लेकर ट्वीट किया, जिसपर एक्टर का हैरान कर देने वाला रिएक्शन सामने आया है.

Hera Pheri 3: बॉलीवुड एक्टर और ‘हेरा फेरी’ में बाबूराव का किरदार निभाने वाले परेश रावल अब इस आइकॉनिक कॉमेडी फ्रैंचाइजी का हिस्सा नहीं हैं. इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के माध्यम से पिछले दिनों दी थी. जिसके बाद फैंस की निराशा साफ झलक रही है. वह अब भी परेश रावल को अपने पसंदीदा किरदार बाबूराव के रूप में देखना चाहते हैं. और लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट और ट्वीट के जरिए उनकी वापसी की अपील भी कर रहे हैं. इस बीच अब परेश रावल का एक ऐसा ट्वीट सामने आया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला.

फैन ने की गुजारिश, जवाब में बोले परेश रावल…

दरअसल, हाल ही में एक फैन ने एक्स (ट्विटर) पर परेश रावल से अपील की कि वो इस फिल्म में शामिल होने के बारे में फिर से सोचें. फैन ने लिखा, “सर, हेरा फेरी फिल्म में शामिल होने के बारे में एक बार फिर से सोचें। आप इस फिल्म के हीरो हैं.” इसके जवाब में परेश रावल ने बड़ी ही विनम्रता से लिखा, “नहीं… इसमें तीन हीरो हैं हेरा फेरी.”

इस जवाब से यह साफ है कि परेश रावल की नजर में हेरा फेरी सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि तीन लोगों की कहानी है, जिसमें हर किरदार की अपनी खास अहमियत है.

क्यों हुए फिल्म से बाहर?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार, जो इस फिल्म के लीड एक्टर के साथ-साथ निर्माता भी हैं, उन्होंने परेश रावल के फिल्म छोड़ने के फैसले पर नाराजगी जताई और कानूनी कार्रवाई की. इसके बाद परेश रावल ने प्रोड्यूसर्स को साइनिंग अमाउंट ब्याज सहित लौटा दिया. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बाबूराव का किरदार कौन निभाएगा? सोशल मीडिया पर लंबे समय से पंकज त्रिपाठी का नाम चर्चा में है. यूजर्स का मानना है कि उनकी कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग डिलीवरी इस भूमिका के लिए एकदम फिट बैठती है.

हालांकि, हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘परेश जी एक अद्भुत अभिनेता हैं. मैं उनके सामने शून्य हूं. मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं. मुझे नहीं लगता कि मैं इस भूमिका के लिए सही व्यक्ति हूं.’

यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par में 60 साल के आमिर खान ने 37 की जेनेलिया संग एज गैप पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी उम्र का…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >