Hera Pheri 3 में भारी विवादों के बाद वापसी पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अब सब ठीक…

Hera Pheri 3 में परेश रावल की वापसी कंफर्म हो चुकी है. उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में लंबे वक्त से चल रहे विवादों और वापसी पर खुलकर बात की है. आइए बताते हैं उन्होंने बाबूराव के किरदार को लेकर क्या कुछ कहा?

Paresh Rawal on Comeback in Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, हाल ही में एक्टर परेश रावल ने कंफर्म किया है कि वो ‘हेरा फेरी 3’ में बाबूराव गणपतराव आपटे का आइकॉनिक किरदार फिर से निभाने वाले हैं. पिछले कुछ समय पहले ये चर्चा थी कि परेश रावल ने फिल्म से दूरी बना ली है. अपने कमबैक को खुद परेश रावल ने एक इंटरव्यू में कंफर्म किया. आइये बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

क्या बोले परेश रावल?

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में परेश रावल ने कहा, “अब सब ठीक है. हमें बस कुछ चीजों पर बात करने की जरूरत थी. जब ऑडियंस किसी प्रोजेक्ट से प्यार करती है, तो हमें उसे पूरी ईमानदारी और तैयारी के साथ करना चाहिए. अब सब लोग एक साथ हैं और हम वही दे पाएंगे जो दर्शक चाहते हैं.”

अक्षय-प्रियदर्शन संग दोबारा टीमअप

परेश रावल ने ये भी कहा कि प्रियदर्शन, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार उनके पुराने और अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने कहा कि ये टीम साथ में कई शानदार फिल्में कर चुकी है और ‘हेरा फेरी 3’ में फिर से साथ आना बहुत खास है.

क्या था पूरा मामला?

मई 2025 में खबरें आई थीं कि परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी है. उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की पुष्टि की थी, जिससे फैंस काफी निराश हुए थे. लेकिन अब इस नए इंटरव्यू के बाद फैंस को राहत मिली है.

हालांकि, अभी तक फिल्म के प्रोड्यूसर या डायरेक्टर की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन परेश रावल की बातों से साफ है कि ‘हेरा फेरी 3’ में बाबूराव जरूर लौट रहे हैं.

यह भी पढ़े: Maalik Trailer: ‘मजबूर बाप का मजबूत बेटा’ बने राजकुमार राव, मालिक का धमाकेदार ट्रेलर आउट, जानें रिलीज डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >