Param Sundari: कियारा आडवाणी ने फिल्म का किया रिव्यू, बोली- अ फील गुड रोमांटिक कॉमेडी

Param Sundari: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर परम सुंदरी थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. इसने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. रोमांटिक कॉमेडी को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. अब कियारा आडवाणी ने परम सुंदरी का रिव्यू किया.

Param Sundari: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में से एक हैं. उन्हें अक्सर एक-दूसरे के प्रोजेक्ट्स के लिए चीयर करते भी देखा जाता है. हाल ही में सिड ने कियारा के वॉर 2 की जमकर तारीफ की थी. अब कियारा ने 29 अगस्त को रिलीज हुई परम सुदंरी का रिव्यू किया और अपने पति की स्क्रीन प्रेजेंस और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग की तारीफ की.

परम सुंदरी का कियारा आडवाणी ने किया रिव्यू

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर परम सुंदरी का एक पोस्टर शेयर किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अ फील गुड रोमांटिक कॉमेडी, जो आपके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान ला देती है. परम के रूप में @sidmalhotra पर्दे पर जादू फैला रहे थे, आपने वाकई हर बीट, हर फ्रेम पर कब्जा किया. आपकी कॉमिक टाइमिंग ने मूवी को यादगार बना दिया.”

जान्हवी कपूर की तारीफ में क्या बोली जान्हवी कपूर

कियारा ने जान्हवी कपूर की भी जमकर तारीफ की और उनकी एक्टिंग को सराहा. एक्ट्रेस ने लिखा, “@janhvikapoor सुंदरी के रूप में बहुत प्यारी लग रही हैं और आपका परफॉर्मेंस मनमोहक था.@santha_dop डॉप आपने इसे बखूबी निभाया है, हर फ्रेम सांस रोक देने वाला था. @tusharjalota इसे एक साथ लाने के लिए बधाई, इस फिल्म के लिए पूरी टीम को बधाई! @maddockfilms.” तुषार जलोटा की ओर से निर्देशित, परम सुंदरी नॉर्थ लड़के और साउथ लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है. इसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 7 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. इसे वॉर 2 और कुली से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर मिल रही है.

यह भी पढ़ें- Param Sundari Box Office Collection Day 2: परम सुंदरी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Trailer: गजनी-एनिमल का मिक्सचर है बागी 4, ट्रेलर में चमके विलेन संजय दत्त, टाइगर श्राफ का एक्शन देख फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >