Param Sundari Advance Booking Day 1: सिद्धार्थ-जाह्नवी की ‘परम सुंदरी’ ने एडवांस बुकिंग में छापे कितने नोट? रिपोर्ट्स में खुले पत्ते

Param Sundari Advance Booking Day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक फिल्म रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और कई टिकट्स भी बेच चुकी है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं पहल दिन का एडवांस बुकिंग रिपोर्ट.

Param Sundari Advance Booking Day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी ‘परम सुंदरी’ का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था. यह फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने अच्छा रिस्पॉन्स दिखाया है. अब आइए बताते हैं कि पहले दिन फिल्म ने कितने टिकट्स बेचे हैं.

कैसी रही ‘परम सुंदरी’ की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट?

तुषार जलोटा की ओर से निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही चर्चा में आ चुके हैं. अब 26 अगस्त से शुरू हुई एडवांस बुकिंग को लेकर दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा है.

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 27 अगस्त की रात 11 बजे तक ‘परम सुंदरी’ ने केवल पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस जैसी नेशनल चेन्स में 12 हजार से ज्यादा टिकट्स बेच डाले हैं. इस स्पीड को देख माना जा रहा है कि वीकेंड तक यह आंकड़ा बढ़कर करीब 40 हजार टिकट्स तक पहुंच सकता है.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म दो अलग-अलग संस्कृतियों से आने वाले लोगों की लव स्टोरी है. जाह्नवी कपूर यहां देखपट्टा सुंदरी दामोदरम पिल्लई की भूमिका निभा रही हैं, जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा दिल्ली के युवक परम सचदेव के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी केरल के खूबसूरत लोकेशन्स में आगे बढ़ती है, जिसमें प्यार, गलतफहमियां और परिवार की अपेक्षाओं का टकराव देखने को मिलेगा.

2 स्टेट्स और चेन्नई एक्सप्रेस की तुलना पर क्या बोलीं जाह्नवी कपूर?

जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा, “चेन्नई एक्सप्रेस एक हिट और प्रतिष्ठित फिल्म थी. लेकिन उसमें दीपिका ने तमिलियन किरदार निभाया था, जबकि मैं ‘परम सुंदरी’ में केरल से हूं. साउथ इंडिया को एक जैसा दिखाना जनरलाइज करना है. हमारी फिल्म का सेटअप और कहानी बिल्कुल अलग है. 2 स्टेट्स भी अलग थी और वो चेन्नई एक्सप्रेस से पहले आई थी. इस तरह की फिल्में हर साल रिलीज नहीं होतीं. तुलना किसी भूली-बिसरी फिल्म से नहीं, बल्कि एक आइकॉनिक फिल्म से हो रही है, तो ये हमारे लिए अच्छी बात है.”

यह भी पढ़े: Param Sundari में काम करने को लेकर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे अपनी जड़ों की ओर लौटने का एहसास कराया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >