OTT Releases This Week: फुल एंटरटेनमेंट की गारंटी, इस हफ्ते धमाल मचाने आ रही ये फिल्में और वेब सीरीज, देखिए लिस्ट

OTT Releases This Week (July 21 To 27): इस सप्ताह ओटीटी दर्शकों के लिए काफी खास रहने वाला है क्योंकि कई नई वेब सीरीज़ और फिल्में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक देने जा रही हैं. इस बार दर्शकों को थ्रिलर, रोमांटिक कॉमेडी, मिस्ट्री और पॉलिटिकल ड्रामा जैसे फ्लेवर एक साथ देखने को मिलेंगे.

OTT Releases This Week (July 21 To 27): इस हफ्ते दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए ओटीटी पर कई दिलचस्प वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही है. लिस्ट में थ्रिलर, रोमांटिक कॉमेडी, पॉलिटिकल थ्रिलर, सस्पेंस, मिस्ट्री सब है. लिस्ट में मंडला मर्डर्स, सरजमीन शामिल है. सरजमीन में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान है. इसके अलावा इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन, काजोल अहम किरदार निभाते दिखेंगे. चलिए आपको पूरी लिस्ट बताते हैं.

Mandala Murders

मंडला मर्डर्स नेटफ्लिक्स पर 25 जुलाई से स्ट्रीम होगी. इसमें सुरवीन चावला, वाणी कपूर, वैभव राज गुप्ता और श्रिया पिलगांवकर अहम किरदार निभाते दिखेंगे. शो चरणदासपुर नाम के गांव पर बेस्ड है, जहां एक पुरानी परंपरा से जुड़ी अनुष्ठानिक हत्याओं का एक साजिश का खुलासा होता है. इसका ट्रेलर जबरदस्त था. इस साजिश के पीछे की वजह का खुलासा चौंकाने वाला है.

Rangeen

रंगीन शो को आप प्राइम वीडियो पर 25 जुलाई से देख सकते हैं. इसमें विनीत कुमार सिंह, राजश्री देशपांडे, तारुक रैना और शीबा चड्ढा नजर आएंगे. इसकी कहानी एक ऐसे इंसान के आस-पास घूमती है, जिसे अपनी पत्नी से धोखा मिलता है. वह धोखे का बदला लेने के लिए एक बड़ा कदम उठाता है.

Saunkan Saunkanay 2

ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें निमरत खैरा, सरगुन मेहता, चरणजीत सिंह, जसविंदर सिंह और एमी विर्क हैं. इसे आप जी5 पर 25 जुलाई से देख सकते हैं. इसकी कहानी एक पति की है, जिसकी दो पत्नी होती है. हालांकि उसकी मां अपने बेटे के लिए एक और पत्नी ले आती है. जिसके बाद दोनों पत्नियां मिलकर उस नयी वाली पत्नी का सामना करती है.

Sarzameen

सरजमीन में काजोल, तारा शर्मा, इब्राहिम अली खान, पृथ्वीराज सुकुमारन, मिहिर आहूजा ने काम किया हैं. इसकी कहानी एक ऐसे आर्मी ऑफिसर की है जो कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त कराने की कोशिश करती है. इसके लिए वह कोई भी कीमत देने को तैयार है.

यह भी पढ़ें- Son Of Sardaar 2 New Release Date: 25 जुलाई नहीं, अब इस तारीख को रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म, फैंस बोले- सैयारा का खौफ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >