Operation Sindoor : मांगती सिंदूर दुनिया, फूटा अमिताभ बच्चन का गुस्सा

Operation Sindoor : पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की प्रतिक्रिया आई है. देखें क्या कहा.

Operation Sindoor : भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है. इस बीच बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की प्रतिक्रिया पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा–छुट्टियां मानते हुए लोगों को उस राक्षस ने निशाना बनाया. निर्दोष पति पत्नी को बाहर खींच कर, पति को नग्न कर, उसके धर्म की पूर्ति करने के बाद गोली मारी गई. जब गोली मारी जाने लगी, तो पत्नी ने घुटने पे गिर कर, रो–रो अनुरोध किया. उसने अनुरोध किया कि मेरे पति को मत मारो. इसके बाद भी उसके पति को उस बुजदिल राक्षस ने बेहद बेरहमी से गोली मार दी. पत्नी को विधवा बना दिया  !!

आगे एक्टर ने लिखा कि जब पत्नी ने कहा “मुझे भी मार दो”  !! तो राक्षस ने कहा “ नहीं  ! तू जाके, ” …. ” को बता “ ! बेटी की मनःस्थिति पर, पूज्य बाबूजी की एक कविता की पंक्ति याद आयी. मानो, वो बेटी  ” …. “  के पास गई, और कहा –“ है चिता की राख कर में, मांगती सिंदूर दुनिया “ .. (बाबूजी की पंक्ति) तो  “ …. “ ने  दे दिया सिंदूर  !!! OPERATION SINDOOR !!!
जय हिन्द
जय हिन्द की सेना
तू ना थमें गा कभी ; तू न मुड़ेगा कभी ; तू न झुकेगा कभी
कर शपथ , कर शपथ, कर शपथ !
अग्नि पाथ! अग्नि पाथ ! अग्नि पाथ  !!!

धर्म पूछकर लोगों को मारा गया पहलगाम में

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हमला कर 26 मासूम लोगों की हत्या कर दी थी. हमलावरों ने धर्म पूछकर लोगों को मारा. इसके 15 दिन बाद, 7 मई को भारत सरकार और सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया. तब से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है.

यह भी पढ़ें : Pakistan Drone Attack : श्रीनगर सहित कई इलाकों में ड्रोन दिखे, सहमे लोग, पाकिस्तान को फिर धोया भारत ने

इस मामले में कई बॉलीवुड सितारों ने प्रतिक्रिया दी, लेकिन मेगास्टार अमिताभ बच्चन शुरुआत में चुप रहे और X पर केवल ब्लैंक पोस्ट करते रहे, जिससे यूजर्स नाराज हो गए. अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है और पहले फेसबुक, फिर X पर इस मामले पर पोस्ट किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >