ऑपरेशन सफेद सागर के पहले ट्रैक 'दिलवाले दिलसाज परिंदे' को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब नेटफ्लिक्स ने टी- सीरीज के साथ मिलकर दूसरा गाना 'आजमा ले' रिलीज कर दिया है. यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन युवा इंडियान एयर फोर्स पायलट्स की हिम्मत, जज्बे और कभी हार न मानने वाली सोच को ट्रिब्यूट है, जिन्होंने देश के लिए हर चुनौती का सामना किया.
'आजमा ले' सॉन्ग हुआ रिलीज
कारगिल युद्ध के सबसे साहसी और कम चर्चित मिशनों में से एक से इंस्पायर्ड यह ट्रैक गोल्डन एरो स्क्वाड्रन की कहानी को सामने लाता है. गाना उन जवानों की भावना को दिखाता है, जिन्होंने डर नहीं, बल्कि अपने फर्ज को चुना और देश की पुकार पर हमेशा आगे खड़े रहे.
'आजमा ले' को किसने गाया है
'आजमा ले' को विशाल ददलानी ने अपनी प्यारी आवाज दी है. इसका म्यूजिक सिद्धार्थ पंडित ने बनाया है, जबकि इसके बोल आलोक रंजन श्रीवास्तव ने लिखे हैं. हाई-एनर्जी बीट्स और इमोशनल मेलोडी का यह कॉम्बिनेशन गाने बहुत पावरफुल हैं. ट्रैक भारतीय वायु सेना के पायलटों के संघर्ष, हमले और कभी हार न होने वाले एटीट्यूड को महसूस कराता है.
म्यूजिक वीडियो में हैं शानदार विजुअल्स
म्यूजिक वीडियो में शानदार विजुअल्स के जरिए पायलट्स की दोस्ती, टीमवर्क और मिशन के दौरान लिए गए मुश्किल फैसलों को दिखाया गया है. हर फ्रेम उन लोगों को सलाम करता है जिन्होंने नामुमकिन लगने वाले हालात में भी देश के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया. ऑपरेशन सफेद सागर भारत के इतिहास के उस अहम अध्याय को स्क्रीन पर लेकर आ रही है, जब इंडियन एयर फोर्स ने दुनिया का सबसे ऊंचाई पर होने वाला एयर ऑपरेशन अंजाम दिया था. यह कहानी देश के सबसे युवा स्क्वाड्रन की है, जिसने मुश्किल वक्त में जिम्मेदारी संभाली और मिशन को सफल बनाया.
ऑपरेशन सफेद सागर किस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम
सीरज़ के निर्देशक ओनी सेन ने किया है. इसे अभिजीत सिंह परमार और कुशल श्रीवास्तव ने बनाया है. वहीं संजय राउतरे, सरिता पाटिल और मेहबूब पाल सिंह बराड़ भी शामिल हैं. सीरीज में सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, दीया मिर्जा, प्राजक्ता कोली, आदिल हुसैन, मिहिर आहूजा, तारुक रैना, अर्नव भसीन और अमृता बागची अहम कलाकार नजर आएंगे. ऑपरेशन सफेद सागर का प्रीमियर 7 अगस्त को सिर्फ Netflix पर होगा.
ये भी पढ़ें: 50 घंटे बिना सोए इस यूट्यूबर ने असम बाढ़ राहत के लिए जुटाए 70 लाख, लाइवस्ट्रीम कर बना दिया रिकॉर्ड
