OG Movie X Review: पवन कल्याण की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, नेटिजेन्स ने दिया ऐसा रिएक्शन, जानें हिट हुई या फुस्स

OG Movie X Review: पवन कल्याण की नई फिल्म, ओजी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसे फैंस और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. मूवी को सोशल मीडिया पर नेटजिन्स ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. इधर साउथ के कई स्टार ने भी अपना रिएक्शन दिया है.

OG Movie X Review: साउथ इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन कल्याण अपनी नई फिल्म ओजी के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए आ गए हैं. सुजीत की ओर से निर्देशित उनकी गैंगस्टर ड्रामा 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फैंस मूवी को लेकर क्रेजी हो रहे हैं और इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. आइये जानते हैं एक्स पर नेटिजन्स ने कैसा रिएक्शन दिया.

नागा वामसी ने ओजी फिल्म को लेकर क्या कहा

साउथ स्टार नानी और नागा वामसी जैसे सेलेब्स ने ओजी फिल्म की जमकर तारीफ की. मुख्य कलाकार और एक्शन सीक्वेंस की तारीफ करते हुए, नागा वामसी ने लिखा, “#OG फायर है… हर पल पागलपन से भरपूर! @PawanKalyan गारू का इंट्रो एकदम धमाकेदार है… जिसे बेहद रोमांचक अंदाज में दिखाया गया है. इंटरवल और पुलिस स्टेशन ब्लॉक वाले सीन… रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं. स्वैग, एटीट्यूड… पावरस्टार अपने पूरे ओजी अंदाज में वापस आ गया है.”

नानी ने ओजी फिल्म को लेकर क्या कहा

साउथ स्टार नानी ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा, “ओजी एक ब्लॉकबस्टर है… @पवनकल्याण सर, @सुजीतसाइन, @म्यूजिकथमन, आप तीनों को देखकर कितना मजा आया.”

एक्स पर नेटिजन्स का रिएक्शन

एक्स पर एक यूजर ने लिखा, एक ट्वीट में लिखा था, #TheyCallHimOG रिव्यू…. #OG एक जानी-पहचानी गैंगस्टर गाथा की तरह है, जो देखने में प्रभावशाली है. एक दूसरे यूजर ने लिखा,#PawanKalyan की स्क्रीन प्रेजेंस तो जादू है, इतनी दमदार पहले कभी नहीं दिखाई गई.” एक अन्य ने लिखा, “#OG संतोषजनक पहला भाग! कैरेक्टर के परिचय के साथ एक सेटअप जैसा, लेकिन शानदार इंटरवल ब्लॉक और पीके की उपस्थिति ने इसे और बेहतर बना दिया.” ओजी ओजस गंभीरा (पवन) नामक एक गैंगस्टर की कहानी है, जो दस साल लापता रहने के बाद एक और क्राइम बॉस, ओमी भाऊ (इमरान) को मारने के लिए मुंबई लौटता है. फिल्म में प्रियंका मोहन भी हैं.

यह भी पढ़ें- Dostana 2 में विक्रांत मैसी की हुई एंट्री, कार्तिक आर्यन को किया रिप्लेस, बोले- डिजाइनर कपड़े पहने हुए देखेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >