O’Romeo: मीरा राजपूत ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, कहा- शाहिद का बेहतरीन काम

O’Romeo Review: ‘ओ रोमियो’ थिएटर में रिलीज हो गई है. एक्स पर फिल्म के रिव्यूज आने लगे हैं. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा कि शाहिद मेरे रोमियो, अब तक का आपका सबसे बेहतरीन काम.

O’Romeo Review: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ओ रोमियो आज 13 फरफरी 2026 को रिलीज हो गई है. निर्देशक विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस गैंगस्टर ड्रामा में शाहिद के किरदार का नाम ‘उस्तरा’ है. हालांकि रिलीज से एक दिन पहले मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई. इसमें शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत भी नजर आई. फिल्म देखने के बाद मीरा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया शेयर की. इसके अलावा उन्होंने निर्देशक की तारीफ करते हुए उन्हें कमाल की बारीकी समझने वाला जीनियस बताया.

मीरा राजपूत ने ‘ओ रोमियो’ का किया रिव्यू

मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और विशाल भारद्वाज की साथ में एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में ओ रोमियो का रिव्यू करते हुए लिखा, “आपने एक दुनिया और एक तूफान रचा है.विशाल भारद्वाज आपने एक जीनियस की तरह काम किया है और मैं हमेशा उन पलों को संजोकर रखूंगी जो हमने हंसी और आंसुओं के साथ जिए. आपकी शैली को पकड़ना ऐसा है जैसे खेल-खेल में किसी रोमांचक खेल को खेलना, और साथ ही एक नई दुनिया को जीना. तृप्ति आपके अंदर मासूमियत के साथ एक अलग ही ताकत दिखी. मुझे तो सच में अफ्शां से थोड़ी जलन होने लगी थी. तुम पूरी तरह उस किरदार में ढल गई थी. एक मजबूत और दमदार औरत, जिसने पूरी दुनिया को अपने कदमों में कर लिया. शाहिद मेरे रोमियो, अब तक का आपका सबसे बेहतरीन काम. एक भी बीट मिस नहीं हुई.”

मीरा राजपूत ने अपने रोमियो के लिए लिखा ये पोस्ट

मीरा राजपूत ने अपने शाहिद कपूर के साथ कुछ फोटोज शेयर की है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, जब वह पूछे, “मैं हूं कि हूं नहीं?”, तो याद रखना -तुम हो. और तुम वही हो. वह जो कभी हार नहीं मानता, जिसकी प्रतिभा पर यकीन करना मुश्किल है, जिसकी आंखें हजारों शब्द कह जाती हैं और जिसका दिल हर टूटन को जोड़ देता है. क्योंकि तुम्हें थामे रखती है रोशनी. तुम किस्मत के लाडले हो. अब चमकने का समय है. शानदार कहना भी कम है. मुझे तुम पर बेहद गर्व है. ओ रोमियो अब सिनेमाघरों में!”

यह भी पढ़ेंएडवांस बुकिंग में सुस्त पड़ी ‘O’Romeo’, क्या वैलेंटाइन डे बदल देगा फिल्म की किस्मत?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >