No Entry 2 में सलमान खान-अनिल कपूर और फरदीन खान को कास्ट नहीं करने पर बोनी कपूर ने कही ये बात

No Entry 2: साल 2005 में रिलीज हुई नो एंट्री के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मोस्ट अवेटेड फिल्म की कास्टिंग बिल्कुल नए तरीके से की गई है. जिसमें वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ दिखाई देंगे. अब बोनी कपूर ने बताया कि वह मूल कलाकारों को क्यों कास्ट नहीं कर पाए.

No Entry 2: अनीस बज्मी की साल 2005 में आई सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘नो एंट्री’ एक ब्लॉकबस्टर हिट थी. हाल ही में इसके सीक्वल की घोषणा की गई. जिसमें नए कलाकार वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. अब निर्माता बोनी कपूर ने हाल ही में बताया कि वह फिल्म में मूल कलाकारों को क्यों नहीं फिर से कास्ट कर रहे हैं.

नो एंट्री 2 में क्यों सलमान, फरदीन और अनिल कपूर को किया गया कास्ट

बोनी कपूर ने इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए कहा, “पूरी स्टारकास्ट ही हमने चेंज की है. यह हमारा नुकसान है कि हम उसी स्टारकास्ट को बरकरार नहीं रख पाए. हमने लगभग 8-10 साल इंतजार किया, लेकिन किसी तरह बात नहीं बनी. मूल कलाकारों की कमी जरूर खलेगी. अब हम कुछ नए कलाकारों के साथ एक नई शुरुआत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन साथ ही, हमें सलमान, अनिल और फरदीन की भी याद आएगी. नो एंट्री में उन्हें और उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था.”

नो एंट्री 2 की शूटिंग पर क्या बोले बोनी कपूर

प्रोड्यूसर ने आगे कहा, “सलमान, फरदीन और अनिल के इंतजार में काफी वक्त बीत गया और आज हम नए सेटअप के साथ कई नई चीजें कर रहे हैं. ये पछतावा होगा कि सेम सेटअप नहीं है. इंतजार करते करते वक्त बीत गया. ट्रेन आगे बढ़ गई है. सलमान एक शानदार इंसान हैं, अनिल भी एक बैहतरीन है और मेरा भाई है. फरदीन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अच्छे लोगों में से एक हैं, जिन्हें मैं जानता हूं. मैं उन्हें मिस करूंगा, लेकिन किसी तरह हम आगे बढ़ गए हैं.”

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित कुमार मोदी ने शो में नए परिवार की एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, कहा- माही-रूपा को जेठालाल और भिड़े…

यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection: दुनियाभर में वॉर 2 ब्लॉकबस्टर हुई या फ्लॉप, टोटल कमाई जान चकरा जाएगा माथा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >