No Entry 2: सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान को सीक्वल में कास्ट नहीं किए जाने पर अनीस बज्मी का छलका दर्द, कही ये बात

No Entry 2: सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर स्टारर नो एंट्री ने साल 2005 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी. अब इसका सीक्वल बनने जा रहा है. ऐसे में निर्देशक अनीस बज्मी का ओजी स्टार्स को कास्ट नहीं किए जाने पर दर्द छलका है.

No Entry 2: साल 2005 में रिलीज हुई नो एंट्री बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी. फिल्म को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था. अब जल्द ही फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है. जिसमें ओजी कास्ट सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर नजर नहीं आएंगे. उनकी जगह फ्रेश स्टार को कास्ट किया जा रहा है. जिसमें अर्जुन कपूर, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन का नाम शामिल है. फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने सीक्वल में ओजी स्टार्स न लिए जाने पर खुलकर बात की.

अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान को नो एंट्री 2 में न लिए जाने पर निर्देशक अनीस बज्मी का छलका दर्द

अनीस बज्मी ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में ओजी कास्ट को वापस न कास्ट किए जाने पर बात की. उन्होंने कहा, “मैं सोचता रहता हूं कि अनिल कपूर या सलमान खान के बिना ‘नो एंट्री 2‘ कैसे बनाऊंगा. मैं फरदीन खान को भी मूवी में कास्ट करना चाहता था. मैंने उन्हें भी फोन किया था. उन्होंने मुझे तीन-चार महीने का समय देने को कहा और फिर मुझे अपनी फिजीक की एक तस्वीर भेजी, जिससे मैं इम्प्रेस हुआ, लेकिन कहते हैं आप कितनी भी प्लानिंग कर लें, होता वहीं है, जो भाग्य में लिखा होगा.”

नो एंट्री 2 में अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं अनीस बज्मी

अनीस बज्मी ने आगे कहा, “सीक्वल में अनिल, सलमान, फरदीन, लारा और बाकी स्टार्स के न होने का दर्द तो रहेगा ही, लेकिन हालात ऐसे हैं कि इस मुश्किल घड़ी में हम जो भी बेहतर कर सकते थे, हमने करने की कोशिश की है.”

नो एंट्री के बारे में

2005 में रिलीज हुई “नो एंट्री” में सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, लारा दत्ता, ईशा देओल और सेलिना जेटली ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं, यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. बोनी कपूर ने कई बार सीक्वल को लेकर बात की है और बताया कि ओरिजनक कास्ट को क्यों साइन नहीं किया गया.

यह भी पढ़ें- Param Sundari Advance Booking: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने बेचे इतने टिकट, ट्रेड एक्सपर्ट ने बताया कितना होगा ओपनिंग डे कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >