No Entry 2: बॉर्डर 2 के बाद दिलजीत दोसांझ ने नो एंट्री 2 छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

No Entry 2: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन-दिनों ट्रेंड में है. लाहौर 1947 से निकाले जाने की खबरों के बीच एक्टर ने पुष्टि की थी कि वह अभी भी मूवी का हिस्सा है. अब नो एंट्री को छोड़ने पर भी उन्होंने रिएक्ट किया.

No Entry 2: सोशल मीडिया पर जब नेटिजन्स को पता चला कि अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ “नो एंट्री” के सीक्वल का हिस्सा होंगे, तो वे उन्हें कॉमेडी की दुनिया में कदम रखते हुए देखकर रोमांचित हो गए. हालांकि, बाद में ऐसी खबरें आईं कि अभिनेता ने क्रिएटिव मुद्दों के कारण फिल्म छोड़ दी है. उसी समय बोनी कपूर ने स्पष्ट किया था कि यह केवल शेड्यूल का टकराव था. अब, ऐसा लगता है कि दिलजीत ने फिल्म छोड़ने की अफवाहों पर धीरे से विराम लगा दिया है.

नो एंट्री छोड़ने पर दिलजीत दोसांझ का आया रिएक्शन

दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह नो एंट्री 2 के निर्देशक अनीस बज्मी के साथ बातचीत करते और खूब हंसते नजर आ रहे हैं. अभिनेता यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, “बज्मी साहब कहानी सुना रहे हैं… मेरे पसंदीदा निर्देशक हैं… इधर बोनी कपूर जी कहते हैं इश्क दी गली विच नो एंट्री.” इस चिटचैट से दिलजीत ने फिल्म छोड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया.

दिलजीत को लेकर आई थी ये अफवाहें

फिल्मफेयर की रिपोर्ट में बीते दिनों कहा गया था कि दिलजीत ने नो एंट्री 2 छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने कहा, “दिलजीत वरुण धवन और अर्जुन कपूर के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित थे, लेकिन रचनात्मक विचारों से तालमेल नहीं बिठा पा रहे थे. इसलिए उन्होंने प्रोजेक्ट को छोड़ने का फैसला किया.” हालांकि, बोनी कपूर ने इन दावों का खंडन करते हुए हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, “हां, डेट्स की समस्या है, लेकिन निश्चित रूप से कोई रचनात्मक मतभेद नहीं है. यह बिल्कुल गलत है. हम तारीखें तय करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.”

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala को यादकर फिर छलका पति पराग त्यागी के आंसू, कहा- हम हमेशा…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >