Ramayana Release Date Out: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' की रिलीज डेट का आखिरकार ऐलान हो गया है. नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी इस पौराणिक फिल्म का पहला भाग दिवाली से दो दिन पहले, 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा. रिलीज डेट के साथ मेकर्स ने फिल्म का एक इंग्लिश ट्रेलर भी जारी किया है, जिसमें दर्शकों को फिल्म की नई झलक देखने को मिली.
Ramayana English Trailer Release: रामायण की इंग्लिश ट्रेलर रिलीज हुई
रामायण का इंग्लिश ट्रेलर भी रिलीज किया गया हैं. यह ट्रेलर आम डब किए गए ट्रेलर्स से अलग है. इसमें किरदार इंग्लिश में संवाद बोलते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई लोग मान रहे हैं कि इसके लिए 'ब्रह्मा AI' जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक यह नहीं बताया है कि ट्रेलर बनाने में कौन-सी तकनीक का उपयोग किया गया. इससे पहले नमित मल्होत्रा यह कह चुके हैं कि 'रामायण' को अलग-अलग भाषाओं के दर्शकों तक बेहतर तरीके से पहुंचाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा.
Sony Pictures Released Date: सोनी पिक्चर्स ने रिलीज की डेट
सोनी पिक्चर्स ने बुधवार को अपने आधिकारिक X हैंडल पर फिल्म 'रामायण' की रिलीज डेट का ऐलान किया. फिल्म का पहला पार्ट 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा.
वहीं, 'रामायण: पार्ट 2' के 2027 में दिवाली के आसपास रिलीज होने की उम्मीद है। हालांकि, दूसरे पार्ट की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है.
Nitesh Tiwari's Ramayana Trailer: रामायण का ट्रेलर
जुलाई 2026 में रिलीज हुए ट्रेलर की शुरुआत यश के रावण वाले किरदार से होती है. ट्रेलर में रावण खुद को तीनों लोकों का स्वामी घोषित करता है और पूरी धरती पर तबाही मचाने की तैयारी करता है. इसके बाद दुनिया में संतुलन बनाए रखने के लिए भगवान विष्णु, भगवान राम के रूप में अवतार लेते हैं.
फुटेज में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आते हैं. शादी से पहले वह अपने लोगों की रक्षा करते हुए दिखाई देते हैं। कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब राम को 14 साल के वनवास की सजा मिलती है.उनके साथ सीता (साई पल्लवी) और लक्ष्मण (रवि दुबे) भी वनवास जाते हैं. इसी दौरान रावण सीता का अपहरण कर लेता है, जिसके बाद अच्छाई और बुराई के बीच बड़ा युद्ध शुरू होता है.
Biggest Challenge of the Film: फिल्म को दो भागो में समेटना बड़ी चुनौती
इससे पहले 'द डायरेक्ट' को दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया था कि भारत के सबसे बड़े महाकाव्यों में से एक रामायण को सिर्फ दो फिल्मों में दिखाना आसान नहीं था. उन्होंने कहा,
"अगर पूरी कहानी को सही तरह से दिखाना हो, तो शायद 10 फिल्मों की जरूरत पड़े। लेकिन इसे सिर्फ दो भागों में समेटना हमारे लिए बड़ी चुनौती थी."
रणबीर ने यह भी कहा कि उनका मानना है कि रामायण को आज के दर्शकों के हिसाब से बदलने की जरूरत नहीं है. उनके मुताबिक, यह कहानी 4,000 साल से भी ज्यादा समय से लोगों को प्रेरित करती आ रही है। भगवान राम आज भी दुनिया भर के करोड़ों लोगों के लिए आदर्श हैं. इस कहानी में साहस, बुराई पर अच्छाई की जीत, सही रास्ते पर चलना, क्षमा, दया और अहंकार से बचने जैसे कई जीवन के अहम संदेश छिपे हैं.
यह भी पढ़ें : यश के 'रावण' लुक ने जीता मनोज मुंतशिर का दिल, बोले- 'आदिपुरुष' से 'रामायण' की तुलना मत करो
